राठौड मामले में गृह मंत्रालय को नोटिस*खुद को पाक साफ बताने की राज‘नीति’*अब पढाई होगी आसान*तालिबान ने ली लाहौर विस्फोट की जिम्मेदारी*तस्करों के चंगुल से बचाए गए 24 भारतीय*मां के लिए बेटे ने की विश्व समुदाय से अपील*जापान ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए*कश्मीर के सौहार्द्रपूर्ण समाधान की मांग*भारत को कडा ऐतराज*बीते जमाने की बात होगी रोजगार के लिए कतार*
पाक दागी खिलाडियों को आईसीसी ने किया निलंबित
अगर सरकार ने उनके 8 साथियों को रिहा नहीं किया तो...
भारत दुनिया की सबसे बडी सौर दूरबीन बनाने जा रहा है।
सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में सर्विस चार्ज खत्म
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
कुछ अलग अहसास था
On 2/7/2010 9:47:21 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मणिरत्नम की फिल्म रावणमें काम कर रही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियमणि का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के तमिल वर्जन में भी काम किया है और इन दिनों डबिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। प्रियमणि का कहना है कि वो रावण के हिंदी वर्जन में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और हिंदी में काम करने पर उन्हें अलग तरह का अहसास हुआ। प्रियमणि का कहना है कि हिंदी में भी वो अपनी ही आवाज में डबिंग कर रही हैं। उन्हें हिंदी में डबिंग करके काफी अच्छा लगा और उन्होंने इसका खूब लुत्फ उठाया। प्रियमणि का कहना है कि हिंदी में डबिंग के दौरान उनकी मदद शाद अली ने की और उनकी सहायता से सबकुछ आसान हो गया। फिलहाल प्रियमणि कुछ ही दिनों में मलेशिया रवाना हेने वाली हैं। उनका कहना है कि पुरी जगन्नाथ की तेलुगु फिल्म के सिलसिले में उन्हें मलेशिया रवाना होना है और वो पुरी के साथ काम करके काफी खुश हैं। एक और अच्छी खबर ये है कि प्रियमणि अभिनेता पुनीत राजकुमार की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। खबर की पुष्टि करते हुए प्रियमणि ने कहा कि पुनीत के मैनेजर ने उनसे नई फिल्म जैकीमें काम करने के लिए संफ किया है। प्रियमणि का कहना है कि बात अभी भी चल रही है और अगर डेट्स को लेकर परेशानी नहीं हुई तो वो एक बार फिर पुनीत के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले वो पुनीत के साथ फिल्म राममें काम कर चुकी हैं। प्रियमणि का कहना है कि पुनीत बेहद उम्दा कलाकार हैं और उनके साथ ट्यूनिंग बहुत अच्छी है। इसके अलावा वो अपने काम को लेकर बहुत संजीदा हैं और साथ काम करने वाले कलाकारों को भी प्रेरणा देते हैं। फिल्म रामकी सफलता से उत्साहित निर्माता एक बार फिर दोनों की कैमेस्ट्री का कमाल दिखाने की ख्वाहिश रखते हैं और इस बारे में प्रियमणि का राय काफी सकारात्मक है। फिलहाल प्रियमणि काफी व्यस्त हैं। रावण और पुरी जगन्नाथ की तेलुगु फिल्म के अलावा उन्हें गोल्डन स्टार गणेश के साथ भी एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है और इस फिल्म का नाम है इनो ओंटारा। ये गणेश के साथ प्रियमणि की दूसरी फिल्म है।

Post Comments
More News
अभिनय करेंगे इम्तियाज...
‘तारीफ के काबिल अभय’...
मुझे लिएम ने इस्तेमाल किया: ...
इमरान के साथ करीना...
शादी करना चाहती हैं सुष...
परेशान प्रियंका...
हिन्दी सिनेमा की कुमुदिनी सा...
मर्यादित सोनाक्षी...
तो इरफान होते चुलबुल पांडे...
खुश हैं जेसिका सिम्पसन...
जल्दी क्या है मां बनने कीः ...
ऐश्वर्या के नाम का दुरुपयोग...
दीपिका की अजब प्रेमकथा...
उजाले उनकी यादों के संजीव कु...
फिर फंसी लोहान...
डॉयरेक्टर पर भरोसा...
घबराए शहंशाह...
बेबो की चाह...
फिर ‘कमीने’ की इच्छह्वा...
बिपाशा की सोशल थिंक...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: