डीपीएस के शिक्षक ने की छात्र की पिटाई*भोपाल इंटरसिटी का मुंगावली और कोलारस में हाल्ट*अप्रैल में घर बनाना और होगा महंगा*आता है बुलावा*सोनिया ने महिलाओं को आजादी दिलाई :स्मिता ठाकरे*बडा हादसा होते होते टला*27 उपयंत्रियों पर गिरी गाज*फिर भिडे छात्र, नहीं हुई कार्रवाई*कर्मचारी आंदोलन के आगे झुके कुलपति*प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद ने लगाई झाडू*
सोनिया गांधी ने देश की महिलाओं को यह आजादी दिलाई:स्मिता
किंग खान ने आठ गांव को संवारने का जिम्मा उठाया है
हरफनमौला कपिल देव को ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल करलिया
काजोल मनोरंजन जगत की सबसे पसंदीदा बहू चुनी गई हैं।
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
अनफिट इमारत के नीचे हो रही फिटनेस
On 2/8/2010 10:46:07 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर।परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की फिटनेस कम्पू स्थित परिवहन कार्यालय में की जा रही है, लेकिन जिस इमारत के नीचे फिटनेस प्रमाणपत्र देने वाले अधिकारी बैठते हैं, उन्हें इस बात का इल्म नहीं है कि वह इमारत जर्जर है और अगर वह गिर गई तो उनकी फिटनेस का प्रमाणपत्र कौन देगा।

नवागत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गुलाबसिंह रघुवंशी द्वारा यह स्थान परिवहन निरीक्षक तथा उनके सहयोगियों के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन शायद आरटीओ ने भी जगह निर्धारित करने से पूर्व उक्त स्थल का निरीक्षण नहीं किया होगा, क्योंकि जिस इमारत के दालान में परिवहन निरीक्षक अशोक बाबू कैबरे तथा साथी कर्मचारी बैठते हैं, उस दालान की छत जर्जर हो चुकी है। बरसात का पानी उसमें भर जाता है, परिणामस्वरूप दालान की पटियां क्षतिग्रस्त होकर अधर में लटकी हुईं हैं। इस स्थिति को देख यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर दालान की पटियां टूट गई तथा कोई अधिकारी, कर्मचारी नीचे आकर दब गया, तो इसका जबाबदेह कौन होगा? आरटीओ, विभाग या कोई अन्य?

नहीं उठाया फोन

इस विषय में जब आरटीओ गुलाबसिंह रघुवंशी से बात करनी चाही, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनकी फोन न उठाने की आदत के कारण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सामान्य जनता भी परेशान है।

 

Post Comments
More News
प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद ने...
कर्मचारी आंदोलन के आगे झुके ...
फिर भिडे छात्र, नहीं हुई कार...
27 उपयंत्रियों पर गिरी गाज...
बडा हादसा होते होते टला...
बिना नंबर वाले 12 से अधिक वा...
छात्र ने गोलीमारकर की खुदकुश...
ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर...
खर्च नहीं हुई तो लैप्स हो जा...
महलगांव में छत ढही, कई मजदूर...
सराफा दुकान म दो लाख की लूट...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: