राठौड मामले में गृह मंत्रालय को नोटिस*खुद को पाक साफ बताने की राज‘नीति’*अब पढाई होगी आसान*तालिबान ने ली लाहौर विस्फोट की जिम्मेदारी*तस्करों के चंगुल से बचाए गए 24 भारतीय*मां के लिए बेटे ने की विश्व समुदाय से अपील*जापान ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए*कश्मीर के सौहार्द्रपूर्ण समाधान की मांग*भारत को कडा ऐतराज*बीते जमाने की बात होगी रोजगार के लिए कतार*
पाक दागी खिलाडियों को आईसीसी ने किया निलंबित
अगर सरकार ने उनके 8 साथियों को रिहा नहीं किया तो...
भारत दुनिया की सबसे बडी सौर दूरबीन बनाने जा रहा है।
सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में सर्विस चार्ज खत्म
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
फिर चला झुग्गियों पर बुलडोजर
On 2/8/2010 11:20:02 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले की वक्रदृष्टि आखिर हबीबगंज नाका स्थित झुग्गियों पर पड ही गई। देर से ही सही, लेकिन सीपीए द्वारा बनाई जा रही फोरलेन सडक के निर्माण में बाधा बनी करीब एक हजार से अधिक झुग्गियों और 52 दुकानों को हटाने के निर्णय पर अमल करते हुए ननि ने सोमवार को बुलडोजर चला दिया।

विस्थापन की इस कार्रवाई का विरोध करने वाले करीब चालीस लोगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में सुबह लगभग साढे 10 बजे विस्थापन की कार्रवाई शुरू हुई। इसी दौरान झुग्गीवासियों ने विरोध किया और एकजुट होकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए और अमले पर पथराव भी किया।

स्थिति बिगडती देख प्रशासन के अमले के साथ तैनात पुलिस ने हल्का बलप्रयोग करते हुए उन्हें खदेडा और प्रशासन का बुलडोजर चल पडा।

दुकानों का नहीं ठिकाना

विस्थापन के दौरान हटाई जाने वाली दुकानों का सामान उठाने का मौका भी दुकानदारों को नहीं दिया। सुबह जैसे ही बुलडोजर शुरू हुआ तो उसने झुग्गियों के साथ दुकानों को भी तोड दिया, जबकि उनमें हजारों रुपए की सामग्री भरी पडी थी। दुकानदार घनश्याम मालवीय ने बताया कि अमले ने उन्हें संभलने का मौका भी नहीं दिया और सीधे दुकान पर बुलडोजर चला दिया, जिसमें करीब 26 हजार रुपए का सामान तहस-नहस तो गया।

कान्हासैया में किया विस्थापन

हबीबगंज क्षेत्र से हटाए जा रहे इन झुग्गीवासियों को भेल के कान्हासैया क्षेत्र में बसाया जा रहा है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि किशोर कान्याल ने बताया कि विस्थापित झुग्गीवासियों को शासन के वाहनों से सामान सहित कान्हासैया भेजा जा रहा है ताकि उन्हें अपनी गृहस्थी बसाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि नए विस्थापित स्थल पर जिन मूलभूत सुविधाओं की कमी है उन्हें शीघ्र मुहैया कराई जाएंगी।

रानी ने दिखाया रौद्र रूप

विस्थापन के कारण बेघर हुई झुग्गीवासी रानी ने रौद्र रूप दिखाते हुए प्रशासन को नतमस्तक होने पर विवश कर दिया। दरअसल रानी के पास न तो अन्य कोई ठिकाना था और ना ही आजीविका का साधन। सिर से छत छिनती देख रानी आक्रोशित हो गई और उस दीवार के नीचे बैठ गई, जिस पर बुलडोजर चलने वाला था। अंततः अमले को अपनी कार्रवाई रोकनी पडी। इस तरह फिलहाल रानी का आशियाना उजडने से बच गया। उधर विस्थापन की कार्रवाई में रोडा बने रवींद्र ओझा, बहादुर, ताज, इमरान समेत करीब चालीस लोगों के खिलाफ थाना बाग सेवनिया में मामला दर्ज किया गया है।

Post Comments
More News
क्या वीआईपी को ही काटते हैं ...
भोपाल में दौडेंगी लोकल ट्रेन...
अब डेंगू का कहर...
चमक में अंधेरा...
जनरल टिकट पाना अब भी टेढी खी...
नाम की महिला हेल्प लाइन......
हाथी, घोडा पालकी जय कन्हैयाल...
हर एक मरीज स्वाइन फ्लू जांच ...
पानी की उम्मीद पर फिरा पानी...
अपेक्स बैंक में खुले 100 बेन...
सीसीटीवी कैमरे...
बजट लाखों का, मास्क न दस्तान...
बिक रहीं बिना लाइसेंस बंदूके...
पार्क की कुर्सी में अशोक स्त...
एक्सिस बक घोटाले में एसआई तल...
17 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों क...
मलरिया, स्वाइन फ्लू, डेंगू क...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: