गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सराफा दुकान म दो लाख की लूट
On 3/8/2010 6:37:30 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस का नाममात्र का खौफ नहीं रह गया है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए लुटेरे दिनदहाडे ज्वैलर्स की एक दुकान से 2 लाख से अधिक का माल लूटकर रफूचक्कर हो गए। हैरत की बात यह है कि जिस जगह यह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उसके चंद कदम की दूरी पर पुलिस की चैकिंग लगी हुई थी। पुलिस ने इस वारदात को लूट न मानते हुए चोरी का मामला दर्ज किया है।

लूट की वारदात रविवार दोपहर दो बजे बारादरी चौराहा के पास जवाहर स्टेट में स्थित कनक ज्वैलर्स की दुकान पर हुई। बताया जाता है कि दुकान मालिक किसी काम के लिए जाते समय दुकान पर अपने 17 वर्षीय पुत्र अनंत वर्मा और नौकर कमल को बैठाकर चले गए। इसी दौरान दो लम्बे व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और ज्वैलरी दिखाने की बात कही। चूंकि अनंत दुकान के काम से वाकिफ नहीं था, इसलिए वह सकुचाया, लेकिन ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने पुलिसिया अंदाज में कहा कि पहचाना नहीं, वर्दी में आते हैं तो तत्काल पहचान लेते हो, आज सिविल कपडों में आए तो पहचान नहीं रहे हो। लुटेरों की बात सुन अनंत सहम गया। उसके बाद लुटेरों ने नौकर कमल से पान लाने के लिए कहा। कमल उनकी पुलसिया बातें सुन पान लाने चला गया। दुकान पर अनंत ही रह गया। उसे अकेला देख लुटेरों ने बगल में रखी आलमारी के दराज से एक पन्नी निकाली और चलते बने। चूंकि लुटेरों की बातों से अनंत काफी डरा हुआ था।

लुटेरों को पन्नी उठाते देख अनंत ने टोका भी, लेकिन अनसुनी करते हुए वह चलते बने। बताया जाता है कि पन्नी में 110 ग्राम गला हुआ सोना रखा था, जिसमें एक सोने का कंगन भी था। माल की कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए है। वारदात के बाद अनंत ने तुरंत अपने चाचा और अन्य परिजनों को फोन लगाया। अनंत की बात सुन परिजन दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे भाग गए थे। अनंत सिर्फ दो जीने उतरते हुए लुटेरों को देख पाया। लुटेरे किस वाहन से आए थे और कहां गए, उसे नहीं पता। चंद कदम की दूरी पर तैनात पुलिसकर्मी को भी भनक नहीं लगी। दुकान से चंद कदम की दूर पुलिस चैंकिग कर रही थी। जब अनंत और उसके परिजनों को लूट की जानकारी दी तो वह हक्के-बक्के रह गए। बाद में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने इसे चोरी बताया है और विवि थाने में चोरी का मामला दर्ज किया।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: