इसको हडताल नहीं, पाखंड कहना होगा*प्रधानमंत्री का नया और ‘अनोखा’ अर्थशास्त्र*आओ, हिंदी भाषा की साधना करें*आखिर परंपराओं को तो निभाना ही होगा*काबिले-तारीफ है राहुल का परिश्रम*बिजनेस ब्रीफ*बिहार, झारखंड आयकर वसूली में तेज*सोने में 75 रुपए की तेजी*वेतन बढाए सरकार*दूसरे दिन भी बाजार में रही तेजी*
7 साल का एक बच्चा ब्रिटेन का सबसे कम उम्र का कार चोर
पाकिस्तान आतंकी कसाब से पूछताछ करना चाहता है।
विज्ञापन की दुनिया में शाहरुख,और सचिन को पीछे छोड दिया
बैक्टीरिया से बचा सकता है काकरोच और टिड्डी का दिमाग
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
महलगांव में छत ढही, कई मजदूर मलबे में दबे
On 3/8/2010 6:38:18 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। महलगांव क्षेत्र में एक मकान की छत ढहने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। बताया जाता है कि जिस मकान की छत ढही उसकी दूसरी मंजिल पर छत डल रही थी। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें जयारोग्य में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार महलगांव इलाके के मरीमाता क्षेत्र में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आरसीसी की छत डाली जा रही थी। छत डालने का काम तेजी से चल रहा था। अभी मजदूर काम में जुटे ही थे कि अचानक छत के सहारे के लिए लगाई गई एक बल्ली गिर पडी। बल्ली गिरते ही छत ढहकर नीचे आ गई। छत ढहने से जो मजदूर छत के ऊपर थे और कुछ छत के नीचे खडे हुए थे, छत के मलबे के नीचे दब गए। किसी तरह मलबे के नीचे दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। बाद में मोहल्लेवासियों ने 18 एम्बूलेंस को इसकी सूचना दी। एम्बूलेंस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे हुए कुछ लोगों को बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मोहल्लेवालों ने निकाला

छत ढहने के बाद जैसे ही मलवे के नीचे मजदूरों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें ंमोहल्लेवालों ने सुनी। वह तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लग गए। उन्होंने मजदूरों को एक-एक कर मलबे से बाहर निकाला और एम्बूलेंस में सवार किया। यदि मोहल्लेवाले आने में थोडी भी देरी करते तो किसी की जान भी जा सकती थी।

यह हुए घायल

घायलों में दौलतराम (23), महेश शाक्य (29), रामलाल बाथम (25), राजू गौड (32) और ध्यानचंद्र (58) शामिल है। इसके अलावा कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आईं थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना कर दिया।

Post Comments
More News
चश्मा पहनने पर पीटा...
प्रशासन की कार्रवाई आठ पैथोल...
पैसे मांगे तो ठेले वाले को ग...
सेलफोन है या चायना बम!...
बाइकर्स लुटेरों ने एक लाख लू...
विश्वविद्यालय में पढाई जाए स...
ट्रेड यूनियनों की हडताल आज...
भुगतान को भटक रहा वन लेखाधिक...
एनएसएस को मिला अंतरराष्ट्रीय...
सांझ ढलते ही चेन लूटी...
तीन को स्वाइन फ्लू...
आखिरकार जनमित्र योजना मंजूर...
घायल युवक के पास मिला कट्टा...
निगम के विकास के दावे झूठेः ...
पत्रकार के घर डाका, लगाई आग...
मंदिर की खुली जमीन से हटा अत...
अवैध वाहनों से सडकें जाम...
महिला कर्मचारी को युवक ने मा...
सीवर के चेंबर में गाय गिरी...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: