कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
छात्र ने गोलीमारकर की खुदकुशी
On 3/8/2010 6:40:32 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि छात्र ने बन्दूक को गले में लगाकर गोली चलाई, जिससे उसके चेहरे से मांस के लोथडे निकल गए। छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस के अनुसार घासमंडी गोविंद पारे काली माता मंदिर के पास रहने वाले 20 वर्षीय युवक मिन्टू उर्फ दीपेन्द्र भदौरिया ने रविवार की रात को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मिन्टू ने खूद को कमरे मे बंद कर 315 बोर की लाइंसेंसी बन्दूक को गले पर रखकर गोली चलाई है। गोली की आवाज जैसे ही परिजनों ने सुनी तो वह तुरंत कमरे की ओर दौडे। कमरे में पहुंचते ही परिजन दंग रह गए, सामने मिन्टू खून से लथ-पथ मरा हुआ पडा था। बताया जाता है कि मिन्टू दो भाई है, एक भाई इन्दौर में पढता है जबकि मिन्टू एक निजी इंजिनियरिंग कॉलेज में बीई प्रथम वर्ष का छात्र था। मिन्टू के पिता का झांसी रोड क्षेत्र में एक मेडीकल स्टोर है। छात्र द्वारा गोली मार लेने की घटना का पता चलते ही टीआई ग्वालियर बलराम सिंह परिहार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पडताल की। बताया जाता है कि मिन्टू की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने जब उस सुसाइड नोट का पढा तो उसमें लिखा है कि मै किसी काम का नही हूं और घरवाले भी मुझसे काफी परेशान है इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। सुसाइड नोट म उसने यह भी लिखा है कि भाई की शादी कर देना और उसे गाडी भी दिला देना। फिलहाल पुलिस ने लाश को पीएम हाऊस भेजकर सुसाइड नोट को अपने कब्जे में कर मर्ग कायम कर लिया है।

दीवारों पर बिखरे खून के छींटे

मिन्टू ने बन्दूक की नाल को गले पर रख गोली मारी है। गोली से उसके चेहरे के लोथडे निकल गए बल्कि खून के छीटें भी जगह-जगह दीवारों पर बिखरे हुए दिखाई दिए। इतना ही नही जिस कमरें में उसकी लाश पडी थी उस कमरें में जगह-जगह मांस के लोथडे पडे हुए थे और काफी खून भी बह रहा था। मिन्टू की लाश को देखकर हर कोई हैरान था।

इनका कहना

इंजीनियरिंग छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने खुद को किसी काम का न बताते हुए भाई की शादी करने की बात कही है।

मनोहर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Post Comments
More News
नोटिस देने पर फेंकी उबलती चा...
स्वीकृति में अटका इंस्टीट्यू...
बसंत के आते ही गर्मी बढ़ी...
एडीएम ने लिखे नंबर, देंगे नो...
महंगा हो जाएगा डॉ. सहाय हॉल...
हाईटेंशन लाइन बनी काल...
रहस्यमय ढंग से युवक गायब...
मेले में स्टॉल पर तोड़फोड़...
रेलवे प्रशासन और कलेक्टर में...
माता मंदिर हटाने को लेकर विव...
फर्जीवाड़े की होगी जांच...
जुगाड़ लगाकर वापसी की तैयारी...
पुलिस की कार्रवाई के विरोध म...
दिल टूटने पर की आत्महत्या...
एग्रीमेंट टाइम पर एजीएल संदे...
फिजूलखर्ची पर लगाई रोक...
लोहिया बाजार, उपनगर में तोड़...
लश्कर क्षेत्र में छह घंटे बि...
दो डॉक्टरों पर 50-50 हजार का...
विकास के लिए संघर्ष...
अफसरों पर चलेगा अनुशासन का ड...
वन मेला: वैद्यों की रवानगी श...
बखान नहीं, काम करके दिखाओ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: