ग्वालियर। बिना नंबर वाहनों और मुंह पर कपडा बांधकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस की सख्ती का प्रमुख कारण दिनों दिन बढ रही लूट की घटनाएं हैं, वाहन चालकों की लगातार चेकिंग कर उनके वाहन भी जप्त किए जा रहे हैं।
रविवार सुबह से ही वाहन चालकों की चेकिंग के लिए तैयार हुए यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों को देखकर लोगों ने भागना शुरू कर दिया। चेकिंग में यातायात विभाग के अधिकारियों ने बिना नंबर वाहन और मुंह पर कपडा बांधने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस चेकिंग के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बिना नंबर वाहनों को यातायात पुलिसकर्मियों ने जब्त किया और उन्हें थाने में खडा करा दिया। इन वाहनों पर नंबर डलने और चालान करने के बाद छोडा गया। तीन सवारी वाले वाहन चालकों की भी धरपकड की गई, जिन्हें चेकिंग पॉइंट पर ही चालान कर छोड दिया गया।काले रंग की बाइकों पर नजर
रविवार को यातायात विभाग के अधिकारियों की नजर काले रंग की बाइकों पर ही मुख्य रूप से रही। इसके अलावा अधिकारियों ने संदिग्ध लोगों को पकडकर उनसे पूछताछ भी की। |