मुंबई । मुंबई के उत्तर पश्चिम इलाके कलीना में सोमवार सुबह पुलिस भर्ती के दौरान मची भगदड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 11 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पुलिस में भर्ती होने के लिए 10,000 उम्मीदवार एकत्र हुए थे। प्रवेश द्वार खुलते ही सबने एक साथ अंदर घुसने की कोशिश की, इससे भगदड मच गई। मुंबई में 3,200 जवानों की भर्ती होनी है और इसीलिए यहां भर्ती शिविर लगा गया था। |