अगरतला । त्रिपुरा केंद्रीय विवि ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अगले दीक्षांत समारोह में डी लिट की मानद उपाधि देने का निर्णय किया है। दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी आमंत्रित किया गया है। कुलपति अरुणोदय साहा ने कहा कि हसीना और पाटिल की सुविधा के अनुसार दीक्षांत समारोह की तारीख तय की जाएगी और इसके वर्ष के अंत में होने की संभावना है। विश्वविद्यालय के निर्णय की प्रशंसा करते हुए त्रिपुरा के उद्योग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है।
|