कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
मनमर्जी का खेल
On 3/9/2010 7:00:34 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। हाल ही में जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा इस वित्त वर्ष के लिए जमीनों की कीमतें तय की गई हैं। जो कलेक्ट्रेट की गाइडलाइन के आधार पर तय की गई हैं। इस संबंध में जिला पंजीयक ने जिला मूल्यांकन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यहां से प्रस्ताव अंतिम अनुमोदन के लिए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जाएगा।

भेजे गए प्रस्ताव में कोलार रोड, एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र, होशंगाबाद रोड, सीहोर रोड, रायसेन रोड की जमीनों की कीमतें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनमाने ढंग से तय की गई हैं। डेवलपमेंट वाले क्षेत्र और उनसे जुडी कॉलोनियों के रेट में भी काफी अंतर देखा जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में जहां जमीनों के दामों में 50 से 100 फीसदी की भारी वृद्धि की है वहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पर यह दर 10 प्रतिशत से ऊपर नहीं बढ पाई है। पिछले तीन साल के आंकडे भी यही दर्शाते हैं कि शासन के आला अधिकारियों की मनमर्जी जमीनों के रेट पर हावी रहती हैं। वह एक ही क्षेत्र की जमीन की अलग-अलग दरें तय करते हैं, वहीं किसी क्षेत्र में डेवलपमेंट को आधार बनाकर जमीन के दाम दोगुने कर देते हैं।

राजस्व बढाना बना लक्ष्य

अप्रैल 09 से जनवरी 2010 में कोलार रोड, एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र, होशंगाबाद रोड, सीहोर रोड, रायसेन रोड क्षेत्रों में कुल 35 हजार रजिस्ट्रीयां हुई हैं। जिसको देखते हुए इन क्षेत्रों के जमीनों के रेट 50 प्रतिशत तक बढाकर भेजे हैं जबकि विभागीय लोगों का मानना है कि यह बढोतरी केवल राजस्व बढाने व जिले को दिए टारगेट को पूरा करने के लिए की गई हैं। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां विकास तेजी से हो रहा है।

आधार ही तय नहीं

वर्तमान में भेजे गए प्रस्ताव में भी पिछले सालों की तरह जमीन के दामों में वृद्धि का कोई आधार नहीं है। कहीं 10 फीसदी कहीं 20 तो कहीं जमीन के रेट 50-100 प्रतिशत बढा दिया गया है जो अच्छे अच्छों के गले नहीं उतरता। मिसरोद, नरेला शंकरी, व चूना भट्टी ऐसे क्षेत्र हैं जहां जमीन केदामों में 50 फीसदी तक वृद्धि की गई है। इसके वितरीत ईदगाह हिल्स क्षेत्र, गोदरमऊ, दामखेडा व हथाईखेडा जैसे क्षेत्र की जमीन के रेट केवल 10 से 20 फीसदी बढाए जाने का प्रस्ताव है। डेवलपमेंट, अधिक प्लाटों की रजिस्ट्री और राजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने के नाम पर मनमाने तरीके से रेट थोप दिए जाते हैं।

विभागीय अधिकारियों की मनमर्जीः

राजस्व विभाग, नजूल और पटवारियों द्वारा क्षेत्र की जमीनों के रेट के आधार पर आगामी वर्ष के प्रस्तावित रेट तय किए जाते हैं। यह कर्मचारी अपनी मनमर्जी के आधार पर रेट बताते हैं उधर शासन की कोई गाइड लाइन भी नहीं है जिसके चलते यह तय हो सके कि जमीन की कीमतें कितने फीसदी बढाई जाएं।

जमीन की कीमत आसमान पर

साल दर साल बिना तकनीकी परीक्षण के बढा दी जाती हैं जमीनों की कीमत

कहीं 20 तो कहीं 100 प्रतिशत तक बढते हैं दाम

राजस्व वसूली और टारगेट पूरा करने बढाई जाती हैं कीमत

समिति में जनता व कॉलोनाइजरों की हिस्सेदारी नहीं

नाम के लिए मांगे जाते हैं सुझाव

रेट बढाने का कोई मानक आधार तय नहीं

 

Post Comments
More News
परियोजना के लिए सबसे बड़ा कर...
अहाते में मारपीट के बाद तोड़...
कर्मचारियों से मारपीट पर हंग...
महाशिवरात्रि पर होंगे महाशिव...
धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामल...
पत्नी से दुखी युवक फांसी पर ...
मां से कहा अलविदा.....
कचरा फेंकने पर खूनी संघर्ष...
सास की प्रताड़ना से त्रस्त म...
भ्रष्टाचार पर कटाक्ष है गली-...
अब मास्साब समझाएंगे क्या है ...
गोविंदपुरा मे मां को बचाने आ...
दर्दनाक हादसे में मासूम की म...
राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया ब...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: