गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
जर्मनी 11वीं बार सेमीफाइनल में
On 3/9/2010 8:25:31 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। गत दो बार के विजेता जर्मनी ने चैंपियन जैसा प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को न्यूजीलैंड की चुनौती को 5-2 से ठंडा कर हीरो होंडा एफआईएच हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी की टीम लगातार 11वीं बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

विजेता हाफ टाइम तक 2-0 से आगे थी

पहले विश्वकप को छोड दिया जाए तो उसके बाद से जर्मनी ने हर विश्वकप में सेमीफाइनल का सफर तय किया है। जर्मनी ने मैच जीतने के बाद मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में अपने समर्थकों के सामने जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। विजेता टीम ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढत बना चुकी थी। जर्मनी 47वें मिनट तक 3-0 से आगे था लेकिन न्यूजीलैंड ने इसके बाद चार मिनट के अंतराल में दो गोल कर गत चैंपियन टीम के लिए खतरा पैदा कर दिया। मगर वो चैंपियन टीम ही क्या जो ऐसे समय अपने खेल का स्तर ना उठा सके। जर्मनी ने ठीक यही काम किया उसने तीन मिनट के अंतराल में दो गोल ठोकते हुए न्यूजीलैंड की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। विजेता टीम के लिए क्रिस्टोफ मैंके ने 15वें मिनट में, फ्लोरियन फुक्स ने 27वें मिनट में, फिलीप व्हाइट ने 47वें मिनट में, मौरित्ज फर्स्टे ने 62वें मिनट और मथायस विटहास ने 64वें मिनट में गोल किए।

किवी के लिए मैक्लीस व निकोलस ने दागे गोल

न्यूजीलैंड के लिए शिया मैक्लीस ने 50 वें मिनट में और निकोलस विल्सन ने 54 वें मिनट में गोल किए। जर्मनी की टीम दूसरे हाफ के दस मिनट के खेल को छोडकर पूरे मैच में चैंपियन की तरह खेली और उसने लगातार किवी टीम को दबाव में रखकर उबरने का मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए यह मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन जर्मनी ने अंत में अच्छे अंतर की जीत हासिल करते हुए 11 अंकों के साथ अपना लीग अभियान समाप्त किया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी को 15वें मिनट में बढत हासिल हो गई।

फुक्स ने बायें छोर से सेंटर फेंका और डी में मैक ने गेंद को डिफलेक्ट कर गोल में पहुंचा दिया। जर्मनी ने २७ वें मिनट में अपने पहले पेनल्टी कार्नर पर अपनी बढत मजबूत कर ली। मार्टिन हेनर ने शाट लिया और रिबाउंड हुई गेंद पर फुक्स ने पहले ही प्रयास में गेंद को गोल में पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को हालांकि 34वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला मगर यह जाया गया और आधे समय तक जर्मनी 2-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में 47वें मिनट में जान फिलीप ने डी के बाहर से सेंटर दिया और डी में खडे व्हाइट ने स्टिक अडाते हुए गेंद को गोल की दिशा दे दी। जर्मनी ने 3-0 की बढत बनाने के बाद कुछ ढिलाई दिखाई जिसका खामियाजा उसे चार मिनट में दो गोल खाकर भुगतना पडा।

मैच के 50वें मिनट में किवी टीम के दूसरे पेनल्टी कार्नर पर मैक्लीस ने रिबाउंड पर मिली गेंद को गोल में पहुंचाने में कोई गलतीनहीं की १चार मिनट बाद ही निकोलस विल्सन में 25 गज की रेखा से अकेले आगे बढते हुए गोलकीपर टिम जैसूलेट को छकाया और न्यूजीलैंड का दूसरा गोल दाग दिया। इन दो गोलों के झटके से जर्मन टीम जैसे नींद से जागी और उसने ताबडतोड हमले जारी किया। 59वें मिनट में उसका दूसरा पेनल्टी कार्नर बेकार गया मगर तीसरे पेनल्टी कार्नर पर फर्स्टे ने चौथा गोल करते हुए टीम को 4-2 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद ही चौथे पेनल्टी कार्नर पर शाट को गोल के सामने रोका गया लेकिन विटहास ने रिबाउंड पर मिली गेंद पर जर्मनी का पांचवां गोल दागने में कोई गलती नहीं की। न्यूजीलैंड की चुनौती इस गोल के साथ खत्म हो गई और जर्मनी ने शान के साथ लगातार 11वीं बार विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Post Comments
More News
नहीं रुक पाए कंगारू...
एक साथ त्रिमूति को नहीं गंवा...
विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्ले...
जज्बे के साथ उतरेगी टीम...
चल रही सिस्टम से छेड़छाड़...
गेल का बीपीएल में धमाल...
युगल में सानिया का स्वर्णिम ...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: