भोपाल । नीमगांव, हरदा ने युवा अभियान के अंतर्गत टीटी नगर स्टेडियम में खेली जा रही कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर को 33-24 अंकों से पराजित कर विजेता बनने में सफलता हासिल की तथा 2 लाख रुपए की ईनामी राशि पर अपना कब्जा जमाया।
वहीं उपविजेता ग्वालियर रहने पर ग्वालियर को 1 लाख और तीसरा स्थान अर्जित करने वाली शाजापुर क 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया। सोमवार को फाइनल मुकाबले म हरदा ने शुरू से ही ग्वालियर को पीछे छोडते हुए आसानी से जीत दर्ज की।
इधर शाजापुर की टीम नेएक तरफा मुकाबले में रीवा को 24-12 से रौंदते हुए तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में नीमगांव हरदा ने जबरदस्त खेले दिखाते हुए करारिया, रीवा को 30-12 से शिकस्त दी। दूसरी ओर ग्वालियर ने रोमांच से भरे मुकाबले में शाजापुर को 33-28 से पराजित कर फाइनल के लिए अपना मार्ग प्रस्त किया।
विजेता को मिले 2 लाख रुपए
युवा अभियान प्रतियोगिता के अंतर्गत बालीवॉल, रस्साकशी, मिनी मैराथन, कबड्डी और टेनिस बॉल क्रिकेट आयोजित होनी थी जिनमें से टेनिस बॉल क्रि केट प्रतियोगिता को छोडकर सभी स्पर्धाएं आयोजित हो चुकी है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीक्षक बीएल श्रीवास्तव ने पुरस्कृ त करते हुए उनकों बधाई दी। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी संतोष सिंह, विमलेश सिंह, जलज चतुर्वेदी और प्रणव मजूमदार उपस्थित थे। |