सरकार ने स्वीकार किया कि इंडिया रिजर्व बटालियन मेघालय की हिरासत से तीन पाकिस्तानी आतंकवादी भाग निकले हैं। लोकसभा में डॉ. भोला सिंह, संजीव गणेश नाइक, सुप्रिया सुले, बाल कुमार पटेल और राधा मोहन सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृहमंत्री पी. चितंबरम ने कहा तीन पाकिस्तानी आतंकवादी रफाकत अली, सादिक मोहम्मद और अब्दुल रज्जाक एक जनवरी 2010 को इंडिया रिजर्व बटालियन मेघालय की हिरासत से भाग निकले। उन्होंने कहा इन तीनों आतंकवादियों को सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान भेजने के लिए लामपुर हाउस स्थित प्रत्यर्पण केंद्र में रखा गया था। मंत्री ने कहा कि इस बारे में पुलिस स्टेशन कोतवाली, दिल्ली में प्राथमिक दर्ज की गई है और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने जांच पडताल शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और भगोडे की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है। |