राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों जयपुर पहुंच चुके हैं। वजह ये है कि उनकी टीम आईपीएल में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेहनत भी पूरी की जा रही है और हौसले भी बुलंद हैं। इसलिए अब ये नवविवाहित जोडा अपनी टीम की हौसलाफजाई के लिए पहुंच गया है। पहले ये प्रेमियों के रूप में अपनी टीम का हौसला बढाते थे.. अब ये पति-पत्नी के रूप में ये काम अंजाम देंगे। वैसे कई लोगों का मानना ये है कि टीम के साथ शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी ही काफी है। शिल्पा की मौजूदगी में टीम के सभी खिलाडी पूरे दम से खेलते हैं और उनकी मुस्कुराहट भी टीम के लिए काफी लकी मानी जाती है। वैसे कुंद्रा दंपती को टीम के कोच और कप्तान शेनवार्न की तरफ से बधाई मिल गई है और शिल्पा ने भी आईपीएल के लिए अपने साथियों को बैकअप देने के लिए अपनी पोशाकें चुनना शुरू कर दिया है। जयपुर पहुंचकर शिल्पा ने सबसे पहला जो काम किया वो था खिलाडियों को जादू की झप्पी देना। इसके अलावा राज कुंद्रा और शिल्पा ने टीम के साथ बातचीत की और रणनीति के बारे में भी पूछा। इस बार उन्हें उम्मीद है कि किसी भी हालत में राजस्थान रायल्स ये महत्वपूर्ण और रोमांचक टूर्नामेंट जीतेगी। राज और शिल्पा ने कुछ वक्त राजस्थान क्रिकेट अकादमी में भी गुजारा। |