हॉलीवुड की अदाकार सेलेना गोमेज के हाथ एक बडी सफलता लगी है। फिल्म ‘मोंटेकार्लो’ के लिए उन्होंने आस्ट्रेलियन अदाकार निकोल किडमैन से मुख्य किरदार हथिया लिया है। वैसे इसके पीछे सेलेना का कमउम्र और बेहद खूबसूरत होना माना जा रहा है। कहा ये जा रहा है कि फिल्म में जो किरदार निकोल निभा रही थीं, उसके लिए किसी ताजा और युवा चेहरे की आवश्यकता थी और ऐसे में निकोल फिट नहीं हो पा रही थीं, लिहाजा सेलेना को ये मौका दिया गया है। ये फिल्म जूल्स बास की किताब ‘हेड हंटर्स’ पर आधारित है और इसका निर्देशन कर रहे हैं टॉम बेजूसा। |