पामेला इन दिनों अपने परफ्यूम के प्रमोशन के लिए चक्कर लगा रही हैं। पिछले दिनों जब वो इसकी प्रमोशन के लिए मलीबू में पहुंची, तो उनके चाहने वालों को काफी निराशा हुई। दरअसल, पामेला अपने परिधान और आकर्षक देहयष्टि के लिए प्रशंसकों में विख्यात हैं, लेकिन मलीबू में उनके चाहने वालों को ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। दरअसल पामेला यहां पर अत्यंत साधारण परिधान में मिलीं और एक्सपोजर का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। वैसे चतुर पामेला जल्द ही यहां मौजूद लोगों की मनोदशा को भांप गईं। लेकिन, उनके मुताबिक प्रशंसकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही पामेला अपने टीवी शो के जरिए एक बार फिर जलवा बिखेरने की तैयारी में हैं। अमेरिकन टीवी शो ‘डांसिंग विद स्टार्स’ के जरिए वो जल्द ही टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगी। पूर्व बे-वॉच स्टार पामेला का कहना है कि इस कार्यक्रम में लोगों को वही पामेला देखने को मिलेगी, जो कि वो वास्तव में हैं। कार्यक्रम में न केवल उनकी पोशाकें लोगों की धडकने रोकने वाली होंगी, बल्कि उनका पूरा लुक ही चाहने वालों को पसंद आएगा। वैसे पिछले दिनों भी पामेला ने अपने चाहने वालों का खासा ख्याल रखा है। हाल ही में उनका एक जबरदस्त विज्ञापन शूट हुआ है। इस शूट में पामेला एंडरसन एक बिजनेस वूमन की भूमिका में हैं और वो एक गोल्डन बिकनी में नजर आई हैं। लेकिन, इस विज्ञापन को लेकर आस्ट्रेलिया में इतनी शिकायत हुई कि एडवरटाईजिंग स्टैंडर्ड ब्यूरो ने इस पर बैन लगा दिया। अब वो कंपनी कानूनी लडाई लडने की तैयारी में जिसके लिए विज्ञापन शूट किया गया है। |