गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
ऑस्कर में नारी-प्रतिभा का बज उठा डंका
On 3/10/2010 1:00:27 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक महिला फिल्म डायरेक्टर को ऑस्कर मिलना सचमुच एक बडी उपलब्धि है। यह पहला मौका है, जब किसी महिला को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर और सर्वश्रेष्ठ फिल्म-श्रेणी में दी जाने वाली ऑस्कर की काली मूरत को लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कैथरिन बिगेलो की फिल्म द हर्ट लॉकरको 82वें ऑस्कर समारोह की कुल नौ श्रेणियों के लिए नामांकित किया गया था, जिनमें से छह में इसने पुरस्कार बटोरे। इराक में अमेरिकी फौज के एक बम-निरोधक दस्ते के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म में बम निष्क्रिय करने से जुडे खतरों, इसके इर्द-गिर्द होने वाले तनाव और युद्धभूमि का वर्णन करने वाले दृश्य इस फिल्म को यादगार बनाते हैं।

लगभग साठ साल की कैथरिन हालीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे से सक्रिय हैं, लेकिन विडंबना यह रही कि जिन कंपनियों का अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री पर दबदबा है, उनमें से एक ने भी उन्हें अपनी किसी फिल्म का निर्देशन करने लायक नहीं माना। द हर्ट लॉकर’ 2008 में बिना किसी कंपनी की छत्रछाया के बनाई गई एक स्वतंत्र फिल्म है। वेनिस फिल्म समारोह में इस फिल्म को प्रशंसा मिलने के बाद जानी-मानी फिल्म वितरण कंपनी वार्नर ब्रदर्स ने इसके केवल इटली में वितरण के अधिकार खरीदे थे, जबकि टोरंटो फिल्म महोत्सव में सराहना मिलने के बाद सम्मिट एंटरटेनमेंट कंपनी ने इसे अमेरिका में दिखाने का जिम्मा लिया था। इसी कंपनी ने यह फिल्म कनाडा में भी वितरित की थी। यूरोप के अन्य देशों में इस फिल्म को वितरक नहीं मिले थे, क्योंकि इस पर हालीवुड की किसी नामचीन फिल्म निर्माण कंपनी का ठप्पा नहीं लगा था। यानी, आज अगर कैथरिन बिगेलो को ऑस्कर मिला है, तो यह उनकी प्रतिभा और संकल्पशक्ति का ही सुफल है। वैसे अमेरिका संसारभर के नारीवादी आंदोलनों का गढ रहा है। अतीत चाहे जैसा भी हो, लेकिन आज के अमेरिकी समाज में महिला-पुरुष के बीच भेद जरा मुश्किल से ही नजर आने वाली चीज है। ऐसे में यह कहना शायद ठीक नहीं होगा कि वहां की फिल्म कंपनियां किसी सामंती-पुरुषवादी मानसिकता के तहत महिला डायरेक्टरों को आगे आने का मौका नहीं देतीं, लेकिन मामला जब पूंजी का होता है, तो वहां भी महिलाओं पर दांव कम ही लगाया जाता है। मसलन-मामला जब अवतार जैसी कोई फिल्म बनाने के लिए 50 करोड डालर किसी एक व्यक्ति के हाथों में सौंप देने का होता है, तो सबसे साहसी फाइनेंसर भी इसके लिए किसी महिला की जगह किसी पुरुष डायरेक्टर पर ही भरोसा करता है। कैथरिन बिगेलो भी अपनी फिल्म के लिए आर्थिक संकट से जूझी थीं।

उन्होंने द हर्ट लॉकरमें अपनी पूरी ऊर्जा झोंककर पुरुष वर्चस्व के इस ज्यादा महीन रूप की जडों पर करारी चोट की है। यह पुरुष वर्चस्व का महीन रूप ही है कि फाइनेंसर महिला डायरेक्टरों की तुलना में पुरुषों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। हालांकि, अतीत में कैथरिन बिगेलो यह भी कह चुकी हैं कि वे सिर्फ अपनी कला के माध्यम की सीमाओं का विस्तार ही करना चाहती हैं, स्त्री-पुरुष भूमिकाओं या फिल्म विधा से जुडी परंपराओं में बदलाव लाना उनकी चिंता का विषय नहीं है। बहरहाल, उनका यह कहना भी बिलकुल ठीक है। सीमाएं तोडने का काम अकसर वे ही लोग करते हैं, जो अपनी ऊर्जा नारेबाजी में नहीं, बल्कि उस काम में लगाते हैं, जो उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब होता है।

पूनम श्रीमाली

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हा...
चेन्नई की घटना से सबक ले समा...
भारत-चीन के बीच जंग असंभव...
सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्...
गड़बड़ा गया है प्रकृति का पा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: