गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सत्यार्थ
On 3/10/2010 1:02:04 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

बहुत पुरानी बात है। एक रसायनशास्त्री किसी राज्य के राजवैद्य थे। जब वह बूढे हो गए, तो एक दिन उन्होंने राजा से कहा-मुझे एक सहायक की आवश्यकता है। तब राजा ने दो कुशल युवकों को उनके पास भेजा और कहा कि उनमें से जो भी ज्यादा योग्य लगे, उसे आप अपने साथ रख लीजिए। राजवैद्य ने दोनों युवकों की अनेक तरह से परीक्षा ली, लेकिन दोनों की योग्यता एक जैसी थी। यह देख राजवैद्य दुविधा में पड गए कि आखिर दोनों में से किसे रखें?

अंत में उन्होंने उन दोनों युवकों को एक पदार्थ दिया और कहा-इसे पहचानकर अपनी इच्छानुसार कोई भी एक रसायन बनाकर ले आना। अभी तुम दोनों जाओ और हां, तुम दोनों सीधे न जाकर राजमार्ग के रास्ते से जाना। दोनों राजमार्ग से होकर अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन दोनों युवक राजवैद्य के पास आए। उनमें से एक युवक रसायन बनाकर लाया था, जबकि दूसरा खाली हाथ ही आया था। आचार्य ने रसायन की जांच की। उसे बनाने वाले युवक से उसके गुण-दोष पूछे। रसायन में कोई कमी नहीं थी। आचार्य ने दूसरे युवक से पूछा-तुम रसायन बनाकर क्यों नहीं लाए? उस युवक ने कहा-मैं पहचान तो गया था, लेकिन उसका कोई रसायन मैं तैयार नहीं कर सका। जब मैं राजमार्ग से जा रहा था, तो देखा कि एक पेड के नीचे एक बीमार व्यक्ति दर्द से तडप रहा है। मैं उसे अपने घर ले गया और उसी की सेवा में इतना उलझ गया कि रसायन तैयार करने का समय ही नहीं मिला।

राजवैद्य ने उसे अपना सहायक रख लिया। जब राजा को यह बात पता चली, तो उन्होंने दूसरे दिन राजवैद्य से पूछा-आचार्य, जिसने रसायन नहीं बनाया था, उसे ही आपने रख लिया। ऐसा क्यों? राजवैद्य ने कहा-महाराज दोनों एक ही रास्ते से गए थे। एक ने बीमार को देखा और दूसरे ने उसे अनदेखा कर दिया। रसायन बनाना कोई जटिल काम नहीं था। मुझे तो यह जानना था कि दोनों में कौन मानव सेवा करने में समर्थ है। बीमार चिकित्सक की दवा से ज्यादा उसकी सेवा भावना से ठीक होते हैं, इसलिए मेरे काम का व्यक्ति वही है, जिसे मैंने चुना है।

डॉ. हरिश्चंद्र झा

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हा...
चेन्नई की घटना से सबक ले समा...
भारत-चीन के बीच जंग असंभव...
सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्...
गड़बड़ा गया है प्रकृति का पा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: