कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सोने में 15 रु. की गिरावट चांदी 400 रु. उछली
On 3/10/2010 8:03:32 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी और स्थानीय स्तर पर ग्राहकी नहीं होने के बीच दिल्ली सराफा बाजार में सोने केदाम 15 रूपए उतरकर 16975 रूपए प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए जबकि पूछ परख बढने से चांदी 400 रूपए उछलकर 27250 रूपए प्रति किलो हो गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के दाम चढने के समाचार मिले। कारोबार के दौरान सोने की हाजिर कीमतें 1124.65-1125.45 डालर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबारी दिवस में न्यूयार्क में ये 1121.15-1121.95 डालर प्रति औंस पर बोली गयी थी। कारोबार जानकारों के अनुसार चीन द्वारा सोना खरीदने की अटकलों से सोने के दामों में घट बढ हो रही है। दिसंबर में सोने के दाम 1200.00 डालर प्रति औंस तक पहुंच गए थे और तब से इनमें गिरावट बनी हुई है।

कारोबार के दौरान सोने के दाम 1108.55 डालर प्रति औंस तक गिर गए थे। चांदी के भाव भी तेजी में रहे। कारोबार के दौरान चांदी के दाम 17.36 डालर प्रति औंस पर रहे जबकि पिछले कारोबारी दिवस में ये न्यूयार्क में 17.23 डालर प्रति औंस पर बंद हुए थे। स्थानीय सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने विपरीत रूख अपनाया। कारोबार के दौरान सराफा बाजार में बने उतार-चढाव ने ग्राहकों को बाजार से दूर कर दिया है। सोने के भाव 16990 रूपए से 15 रूपए उतर 16975 रूपए प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए। चांदी की पूछ परख बढने से इसके भाव 26850 रूपए पर 400 रूपए उछलकर 27250 रूपए प्रति किलो हो गए।

कारोबार के दौरान सिक्का लेवाली और बिकवाली 100-100 रूपए प्रति सैकडा बढ गए। गिन्नी के भाव पिछले कारोबारी दिवस पर टिके रहे। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें चढने से ग्राहकों ने इससे दूरी बना ली है। हालांकि चांदी की पूछ परख चल रही है। ग्राहक मोल भाव कर रहे हैं। स्थानीय सराफा बाजार में भाव रूपये में इस प्रकार रहे। सोना प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड 16975 बिटुर 16850 गिन्नी प्रति आठ ग्राम 14025 चांदी प्रति किलो टंच हाजिर 27250 चांदी प्रति किलो वायदा 27120 चांदी सिक्का प्रति सैकडा लेवाली 33500 बिकवाली 33600 रु.

Post Comments
More News
विदेशी संस्थानों की ताल पर न...
8 शीर्ष कंपनियों का पूंजीकरण...
कटौती के बाद प्याज का निर्या...
भारी बिकवाली के चलते सोना-चा...
50 करोड़ लोगों को होगी नए मक...
लघु इकाईयों के कर्ज पर सेवा ...
बजट में बढ़ सकता है कर सेवाओ...
वोडाफोन में हिस्सेदारी खरीदे...
एसएसीई ने दिया रिलायंस को ऋण...
परिधान निर्यात दिसंबर माह मे...
कारों पर आयात शुल्क घटाने का...
भारी बिकवाली से सोना, चांदी ...
वनवल्र्ड में शामिल नहीं हो प...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: