|
नई दिल्ली । सरकार ने कहा कि पिछले महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित पद्म पुरस्कारों में गुलाम मोहम्मद मीर का नाम शामिल है और ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिसमें यह पता चलता हो कि वह आतंकवादी हैं। ऐसे कोई रिकॉर्ड नहीं हैं, जिसमें यह पता चलता हो कि गुलाम मोहम्मद मीर आतंकवादी हैं। नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल, अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य जोसेफ क्राउले, अमेरिकी सदन की विदेश मामलों की समिति की पश्चिम एशिया तथा दक्षिण एशिया मामलों की उप समिति के स्टाफ एसोसिएट डालिस एडलर तथा मंत्री वायलार रवि ने पद्म पुरस्कार के लिए होटल कारोबारी संत सिंह चटवाल के नाम की सिफारिश की थी।
रामचंद्रन ने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन सभी के लिए खुले हैं। राज्य सरकारों , केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र के मंत्रालयों विभागों, उत्कृष्टता के संस्थानों, भारत रत्न और पद्म विभूषण स सम्मानित हस्तियों से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, संसद सदस्य और निजी संस्थान भी सिफारिश करते हैं, जिन्हें पद्म पुरस्कार समिति के समक्ष रखा जाता है। |