कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
राठौड की अपील पर सुनवाई अगले महीने
On 3/10/2010 8:18:47 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

चंडीगढ। रुचिका मामले में हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौड को सुनाई गई छह महीने की सजा के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई कर रही एक स्थानीय अदालत ने राठौड की अपील पर सुनवाई को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। राठौड ने अपील की थी कि पिछले महीने उनके अधिवक्ता पर हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे और इससे वह उबर रहे हैं। रुचिका के साथ छेडछाड करने के दोषी तथा हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस पीएस राठौड को छह महीने की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर एस अत्री ने इस मामले की सुनवाई को अगली तारीख तक स्थगित करने का निर्देश दिया। हरियाणा पुलिस के साथ राठौड और उसकी अधिवक्ता पत्नी आभा मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे।

आभा ने अदालत को बताया कि राठौड के अधिवक्ता एनडी शर्मा जिला अदालत के बाहर आठ फरवरी को राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक पर हुए हमले से अभी उबर रहे हैं। उत्सव शर्मा नामक एक युवक ने पत्रकार बन कर राठौड पर हमला कर दिया था। उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह मनोविकार से पीडित था। उसने जिला अदालत के बाहर राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख के चेहरे पर एक छोटे चाकू से तीन बार प्रहार किया। इस हमले में राठौड का अधिवक्ता भी घायल हो गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पडा था।

रुचिका के परिवार के अधिवक्ता पंकज भारद्वाज तथा रुचिका की दोस्त आराधना के पिता आनंद प्रकश भी बुधवार को अदालत में उपस्थित थे। आनंद प्रकाश इस छेडछाड मामले के एकमात्र गवाह हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के न्यायाधीश जे एस सिद्धू ने पिछले साल 21 दिसंबर को राठौड का छह महीने की सजा सुनाई थी। इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा के इस पूर्व वरिष्ठ अधिकारी को 12 अगस्त 1990 को उभरती टेनिस खिलाडी रुचिका के साथ पंचकुला में छेडछाड करने का दोषी पाया था। राठौड ने सीबीआई अदालत के फैसले को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी है। इस साल 13 जनवरी को राठौड की अपील स्वीकार कर लिए जाने के बाद पूर्व पुलिस अधिकारी को जमानत दे दी गई थी।

Post Comments
More News
एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा...
कोर्ट में टैबलेट, मुंशी की ज...
चिदंबरम पुत्र तक घोटाले के छ...
पाकिस्तानी लड़की के इश्क में...
राजस्थान से फलक की मां गिरफ्...
अंडमान रोड बंद करने सरकार पर...
असंवैधानिक नीतियों, फैसलों क...
मतदाता सूची में नहीं है प्रि...
पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज म...
रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रे...
रितेश-जेनेलिया ने अब चर्च मे...
गोवा की कांग्रेस सरकार संकट ...
नहीं दिखेगा अल्पसंख्यक आरक्ष...
भंवरी मामले में भाजपा नेता क...
पैन कार्ड के जरिये कर चोरों ...
आठ आतंकियों के खिलाफ रेड कॉर...
छग में नए NTRO, हेलीकॉप्टर अ...
डॉन का नक्सलियों से गठजोड़...
गुजरात में हवस का खेल...
पर्दे में रहें मुस्लिम कामका...
धनुष ने सचिन तेंदुलकर के लिए...
..तो अब अल्पसंख्यकों को फ्री...
कानून तोड़ा तो ब्लॉग बैन कर ...
ताज का दीदार नहीं कर सके श्व...
यासीन से ज्यादा खतरनाक हारुन...
सीबीआई के खिलाफ फूटा गुस्सा...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: