| | सिक्युरिटी गार्ड से सेक्स बाबा तक | | | |
| | | | |
| | |
नई दिल्ली । देश के सबसे बडे सेक्स रैकेट में पकडाए इच्छादारी बाबा उर्फ शिव मूरत द्विवेदी आज भले ही जेल की हवा खा रहा है, लेकिन कुछ समय तक करोडों में खेलने वाला यह बाबा कुछ साल पहले तक सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर महीने के चंद हजार रुपए ही कमाता था, लेकिन छह हजार की नौकरी छोड इच्छादारी एक ब्यूटी पॉर्लर में नौकरी कर ली और फिर आघ्यात्मिक गुरु बन कर लाखों लोगों का अनुयायी बन बैठा। सुरक्षाकर्मी से लेकर सेक्स बाबा तक के इस सफर में वह हमेशा आगे ही बढता गया। कई बार गिरफ्तारी हुई लेकिन हर बार वह बाहर आ गया।
बाबा की पहली जॉब
दसवीं का पढा द्विवेदी ने सबसे पहले आगरा के एक पांच सितारा होटल में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी की थी। वहां उसे महीने के छह हजार रुपए मिलते थे। लेकिन वहां उसका मन नहीं रमा और आगरा छोड वह दिल्ली आ गया है।
कई बार फंस चुका है शिकंजे में
अपने को इच्छादारी बाबा कहने वाले द्विवेदी ने कई बार जेल की हवा खाई है। एक जुलाई , 1997 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद अगले साल ही डकैती के एक मामले में उसे अरेस्ट किया गया था। लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई। वर्ष 2003 में नोएडा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन हर बार की तरह उसे जमानत मिल गई। बार-बार जमानत मिलने से उसके हौसले बुलंद हो गए और वह बन गया देश का सबसे बडा सेक्स सरगना। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |