इसको हडताल नहीं, पाखंड कहना होगा*प्रधानमंत्री का नया और ‘अनोखा’ अर्थशास्त्र*आओ, हिंदी भाषा की साधना करें*आखिर परंपराओं को तो निभाना ही होगा*काबिले-तारीफ है राहुल का परिश्रम*बिजनेस ब्रीफ*बिहार, झारखंड आयकर वसूली में तेज*सोने में 75 रुपए की तेजी*वेतन बढाए सरकार*दूसरे दिन भी बाजार में रही तेजी*
7 साल का एक बच्चा ब्रिटेन का सबसे कम उम्र का कार चोर
पाकिस्तान आतंकी कसाब से पूछताछ करना चाहता है।
विज्ञापन की दुनिया में शाहरुख,और सचिन को पीछे छोड दिया
बैक्टीरिया से बचा सकता है काकरोच और टिड्डी का दिमाग
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
प्रशासनिक कार्यों से भी दूर रहें दिनाकरन
On 3/10/2010 8:22:07 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पीडी दिनाकरन पर फिर से निशाना साधते हुए न्यायमूर्ति डी वी शैलेंद्र कुमार ने उनसे प्रशासनिक कार्यों से दूर रहने को कहा है क्योंकि भूमि पर कब्जा करने के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही अभी लंबित है। न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि यह बेहद तकलीफदेह घटनाक्रम है। न्यायमूर्ति दिनाकरन को आठ मार्च को लिखे गए पत्र और अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित इस पत्र में न्यायमूर्ति कुमार ने शिष्टाचार और नैतिकता के मुद्दों को भी उठाया है और मांग की कि उन्हें पूर्ण वेतन और एक नियमित मुख्य न्यायाधीश को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं लेनी चाहिए।

न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि यह स्वीकार्य है जब वह सामान्य मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायिक कार्य कर रहे हैं। लेकिन आफ मामले में आप न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं और आप महाभियोग की कार्यवाही का भी सामना कर रहे हैं। भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगने के कारण उच्चतम न्यायालय में उनकी पदोन्नति रुक जाने के बाद न्यायमूर्ति दिनाकरन 17 दिसंबर 2009 से किसी भी पीठ में शरीक नहीं हो रहे हैं। न्यायाधीशों के अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने की खुलेआम वकालत करने को लेकर चर्चा में आए न्यायमूर्ति कुमार ने न्यायमूर्ति दिनाकरन को लगातार निशाना बनाया है। न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग की कार्यवाही लंबित है।

दिनाकरन के कथित तौर पर भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में सर्वे आफ इंडिया के दल द्वारा अपनी रिपोर्ट जमा करने को लेकर मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि इसके मद्देनजर शिष्टाचार, औचित्य और मानदंडों का तकाजा है कि आपको मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायिक और प्रशासनिक दोनों में से कोई कार्य नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सेवा कानून का मूलभूत सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि आप एक जज के रूप में संवैधानिक पद और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रहे है, इस तथ्य से निलंबित कर्मचारी को कोई भी काम करने से रोके जाने के सिद्धांत पर बहुत फर्क नहीं पडना चाहिए। न्यायमूर्ति कुमार ने मांग की कि दिनाकरन को उच्च न्यायालय के कालेजियम की अध्यक्षता भी नहीं करनी चाहिए। यह कालेजियम उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश करने के लिए नामों का चयन करता है।

Post Comments
More News
बच्चन परिवार से दोस्ती भूल...
चैनलों पर नियंत्रण के लिए को...
कविता कृष्णमूर्ति के पति पर ...
यूपी में महिला शक्ति उभारेंग...
‘भगवान’ बने जल्लाद, 72 मरे...
बाजार में सूद पर चला रहे थे ...
8 को बिखरेगा अंकों का अनोखा ...
प्रदर्शनी में गांधीजी की पें...
सभी मानें अयोध्या का फैसला...
एशिया का नेतृत्व हडपना चाहता...
भारत में पशुओं से सेक्स अजूब...
डॉक्टर हडताल पर 15 बच्चों की...
अपहृत पुलिसकर्मी रिहा राहत म...
बंगाल में दोहराएगा रूस...
सात साल में 80 आईपीएस छोड गए...
परीक्षाओं का बहिष्कार बसों म...
मजाक बन गई है राष्ट्रपति भवन...
कांग्रेस में नहीं है मर्दः श...
छिंदवाडा में चल रहा है गैंगव...
क्लाईमेक्स में सियासी ड्रामा...
परेशान साधना ने पुलिस से सुर...
ओबामा परिवार के लिए बनाए विश...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: