| | बीवी से गैंगरेप के बाद पीट-पीटकर हत्या | | | |
|  | | | |
| | |
नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और मामले को रफा दफा करने के लिए लाश को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की। बर्बर पति ने अपनी पत्नी को न सिर्फ मारा पीटा बल्कि उसके हाथ पैर तोड दिए , आंखें फोड दीं और बाद में इस कब्रिस्तान में लाकर दफना दिया। जान मोहम्मद अपने पति के साथ ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में रहती थी। अकरोज पर आरोप है कि उसने और उसके दोस्तों ने नशे की हालत में पहले जान मोहम्मद के साथ बलात्कार किया। इसके बाद जब जान मोहम्मद का विरोध जारी रहा तो इन दरिंदों ने सांस उखडने तक उसको मारा-पीटा। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से उसे कब्रिस्तान में दफना दिया गया। अकरोज ने इलाके की पुलिस को भी अपने साथ मिला लिया था।
लोगों का आरोप है कि पुलिस यहां आई तो जरूर पर मोहल्ल के लोगों को सिर्फ डराने -धमकाने। जब इतना कुछ हो गया तो जान मोहम्मद के घर वाले जिलाधिकारी के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने मामले की सच्चाई जिलाधिकारी को बताई। तब जाकर लाश को कब्रिस्तान से निकालने का आदेश दिया गया। पुलिस ने अकरोज और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जान मोहम्मद के भाई की शिकायत पर अकरोज पर दहेज उत्पीडन का मामला भी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने अकरोज को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशान देही पर उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |