नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के खेल गांव सहित इन खेलों के लिए तैयार किए जा रहे लगभग सभी मुख्य स्टेडियमों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लेने के बाद 70 राष्ट्रमंडल देशों से आए दल प्रमुखों ने कहा ‘आल इज वेल’ यानि वे चल रही तैयारियों से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
मलेशिया के दल प्रमुख अब्दुल हालिल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सफतापूर्वक होगा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर अभी काम चल रहा है लेकिन उम्मीद है कि सभी काम समय से पूरा हो जाएगा। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों का जायजा लेने आए सभी देशों के दल प्रमुखों ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अलावा खेल गांव इंदिरा गांधी खेल परिसर और दिल्ली विश्वविद्यालय रग्बी का दौरा किया। दल प्रमुखों को खेल गांव में खिलाडियों के रहने के लिए बनाए जा चुके सुविधायुक्त फ्लैटों को भी दिखाया गया जहां इन खेलों के दौरान खिलाडियों ठहराया जाएगा। एंटीगुआ के दल प्रमुख नेविले फेनटन ने कहा कि स्टेडियमों का दौरा करने के बाद मै सुविधाओं से एक दम प्रभावित हूं।
मुझे पूरा यकीन है कि ए खेल बहुत अच्छी तरह से आयोजित किए जाएगें और हमें खुशी है कि हम इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। फेनटेन ने कहा कि खेल गांव की सुविधाए बहुत अच्छी हैं। जर्सी से आए दल प्रमुख ने कहा कि बुधवार सुबह हमने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का दौरा किया और उसके बाद हम खेल गांव गए। नेहरू स्टेडियम का काम अन्तिम दौर में चल रहा है। राष्ट्रमंडल खेल 3 से 14 अक्तूबर तक आयोजित किए जाने है। 70 देशें के सभी दल प्रमुख इन खेलों का जायजा लेने लिए यहां चल रहे तीन सेमीनार में भाग लेने के लिए आए हुए हैं।
|