अबुधाबी। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा के मुताबिक सर्वकालिक महानतम क्रिकेटरों की सूची में सचिन तेंदुलकर महान डान ब्रेडमैन के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं। वा ने कहा कि डान ब्रेडमैन महानतम हैं और इसके बहस की कोई बात नहीं है। डान नंबर एक हैं और इसके बाद दूसरों का नंबर आता है।
लारेस खेल अकादमी के सदस्य के तौर पर यहां आए वा ने कहा कि लेकिन फिर लोग गैरी सोबर्स और डब्ल्यूजी ग्रेस के बारे में भी ऐसा कह सकते हैं। इसलिए यह कहना मुश्किल है। वा ने कहा कि यह खतरनाक है कि टेस्ट क्रिकेट के पास अच्छे तेज गेंदबाज नहीं बचे हैं क्योंकि वे पांच दिन के खेल पर 20 ओवर के प्रारूप को तरजीह दे रहे हैं। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए खतरनाक है कि हम तेज गेंदबाजों को गंवा रहे हैं। यह ट्वेंटी-20 का प्रभाव है। तेज गेंदबाजों को निश्चित तौर पर कडी मेहनत की जरूरत होती है। आस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने महसूस किया कि उनके अंदर कुछ साल का क्रिकेट बचा है। |