नई दिल्ली। अपने जुमलों और ‘वन लाइनर’ के कारण खासी लोकप्रियता बटोरने वाले पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और अब राजनीतिज्ञ नवजोत सिंह सिद्धू 12 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए फिर से क्रिकेट कमेंट्री में वापसी करेंगे। सिद्धू ने एक लाइन में की गई टिप्पणी के कारण क्रिकेट कमेंट्री में खास जगह बनाई थी जिसे बाकायदा ‘सिद्धूनामा’ कहा गया था लेकिन इसके बाद वह पिछले कुछ साल से कमेंट्री से नहीं जुडे थे और क्रिकेट प्रेमियों को यह सुनने को नहीं मिला कि सचिन के बिना भारतीय टीम वैसे ही जैसे बिना आवाज के चुंबन। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक सेट मैक्स के उपाध्यक्ष कार्यक्रम जसदीप सिंह पन्नू ने पुष्टि की कि सिद्धू इस बार कमेंट्री टीम में होंगे। |