इसको हडताल नहीं, पाखंड कहना होगा*प्रधानमंत्री का नया और ‘अनोखा’ अर्थशास्त्र*आओ, हिंदी भाषा की साधना करें*आखिर परंपराओं को तो निभाना ही होगा*काबिले-तारीफ है राहुल का परिश्रम*बिजनेस ब्रीफ*बिहार, झारखंड आयकर वसूली में तेज*सोने में 75 रुपए की तेजी*वेतन बढाए सरकार*दूसरे दिन भी बाजार में रही तेजी*
7 साल का एक बच्चा ब्रिटेन का सबसे कम उम्र का कार चोर
पाकिस्तान आतंकी कसाब से पूछताछ करना चाहता है।
विज्ञापन की दुनिया में शाहरुख,और सचिन को पीछे छोड दिया
बैक्टीरिया से बचा सकता है काकरोच और टिड्डी का दिमाग
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
प्रेम में पागल बाघ को पहचाना कैसे?
On 3/10/2010 8:54:51 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जब से मैंने यह खबर पढी कि एक बाघ ने अपनी प्रेमिका के लिए जान दे दी, मैं भी अपनी प्रेमिका के लिए जान देने पर उतारू हो गया हूं। मेरी ऐसी प्रेमिकाएं हैं कहां, जो मुझसे भी प्रेम करती हों। कोई व्यक्ति अपनी प्रेमिका के लिए तभी जान देता है, जब वह अपने प्रेमी से प्रेम नहीं कर रही होती है। लगता है कि बाघ की प्रेमिका भी बाघ से प्रेम नहीं करती थी। शायद इसीलिए बाघ ने अपनी प्रेमिका के लिए जान दे दी होगी।

बाघ बेचारा अंदर से बहुत दुःखी होगा। मैं ही बाघ के इस दर्द को जान सकता हूं। अगर मैं बाघ पर कोई कविता लिखता या कहानी या उपन्यास, तो मैं इस दर्द को पूरी तरह चित्रित करता। हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि ने बाघ पर एक लंबी कविता लिखी है, पर उसमें बाघ के उस दर्द को बयां नहीं किया गया है। लगता है कि वह कविता सफल प्रेमी बाघ पर है, पर जान देने वाले बाघ की प्रेमिका उससे प्रेम क्यों नहीं करती थी, यह मेरे लिए जिज्ञासा का विषय है। क्या बाघ बेरोजगार था या उसकी सामाजिक हैसियत कम थी, वह स्मार्ट नहीं था, सुंदर नहीं था या धनवान नहीं था?

आखिर किसी प्रेमिका का अपने प्रेमी पर दिल क्यों आता है? इसके कारणों पर मैं कई सालों से विचार कर रहा हूं, पर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया हूं। मैं भी बाघ की तरह एक असफल प्रेमी हूं, इसलिए जान मैं भी देना चाहता हूं, पर मेरी मुश्किल यह है कि मैं शादीशुदा और बाल-बच्चेदार हूं। मुझे आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल आ जाता है। फिर, यह सोचकर भी डर जाता हूं कि अगर मैं खुदकुशी करने में असफल हो गया, तो आत्महत्या करने के आरोप में पुलिस मुझे पकड लेगी, लेकिन बाघ के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

अगर वह खुदकुशी करते वक्त पकडा जाता, तो उसे जेल की सजा नहीं होती। वैसे भी वह जू में रहता है, जो उसके लिए जेल ही है, पर मैं हैरान इस बात पर हूं कि मीडिया को कैसे पता चला कि बाघ ने अपनी प्रेमिका के लिए जान दी है? क्या बाघ ने अपनी प्रेमिका को कोई प्रेमपत्र लिखा था? उसने कोई ईमेल या एसएमएस किया था, जिससे पता चला हो कि वह एक बाघिन से प्रेम करता था? क्या वह इंडिया गेट या सफदरजंग में बाघिन को बांहों में लिए था? क्या वह शॉपिंग मॉल में अपनी प्रेमिका के साथ डेटिंग पर था? यदि इस पर कोई लेख छपे कि बाघ किस तरह डेटिंग करते हैं, तो वह काफी रोचक-मजेदार होगा।

मैं शादीशुदा हूं, इसलिए किसी को प्रेमिका नहीं बना सकता। मेरी पत्नी को पता चला, तो वह फौरन तलाक की धमकी दे देगी। क्या बाघ की पत्नी भी अपने पति को इस तरह की धमकी देती होगी? मैं यह जानना चाहता हूं। मुझे लगता है कि जंगल और जू में बाघ को प्रेम नहीं मिलता होगा। जू के अधिकारी उससे बेरहमी से पेश आते होंगे। वैसे भी, जानवरों पर अत्याचार बढ रहे हैं। बाघ भी इस अमानवीय होते समाज से दुःखी होगा व किसी से प्रेम करना चाहता होगा, पर बाजार के युग में प्रेमकहां? बाघ की प्रेमिका ने कहा होगा कि मैं आपसे प्रोफेशनल संबंध बनाना चाहती हूं, इमोशनल नहीं, पर बाघ बेचारा इमोशनल होगा, इसलिए उसने प्रेमिका के लिए जान दे दी।

मैं भी इमोशनल आदमी हूं, इसलिए इस उम्र में भी अपनी प्रेमिका के लिए जान देना चाहता हूं, पर मेरी खबर तो मीडिया वाले छापेंगे नहीं। अगर मैं स्टार या कोई वीआईपी होता, तो मेरे प्राणोत्सर्गका लाइव टेलिकास्ट होता, पर मैं तो एक आम आदमी हूं। अगर मीडिया खबर भी न छापे, तो प्रेमिका के लिए जान देने का क्या अर्थ? इसीलिए सोचता हूं कि अपनी पत्नी को ही प्रेमिका बनाऊं। मैं जान दूंगा तो अपनी घरवाली के लिए, जो वर्षों से दिन-रात मेरी सेवा करती आ रही है।

विमल कुमार

Post Comments
More News
काबिले-तारीफ है राहुल का परि...
आखिर परंपराओं को तो निभाना ह...
आओ, हिंदी भाषा की साधना करें...
प्रधानमंत्री का नया और ‘अनोख...
इसको हडताल नहीं, पाखंड कहना ...
आखिर, सच तो जुबान पर आ ही जा...
दोनों धाराओं को साथ -साथ बहन...
कहां चला गया है 872 टन बारूद...
सदा फलते-फूलते रहें नेता व अ...
देश में विषमता का पौधा वृक्ष...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: