कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सत्यार्थ
On 3/10/2010 8:57:41 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

उडीसा के कटक शहर में उडिया बाजार नाम का एक मोहल्ला है। एक बार वहां प्लेग की बीमारी फैली। मच्छर और गंदगी के कारण वहां के लोग बहुत दुःखी थे। कटक शहर का केवल बापूपाडा मोहल्ला ऐसा था, जो प्लेग से बचा हुआ था, क्योंकि इस मोहल्ले में बहुत सारे वकील और बुद्धिजीवी रहते थे। वे अपने घरों में और आसपास गंदगी नहीं रहने देते थे। वहां के लडकों ने सफाई अभियान चलाने के लिए एक दल बनाया, जिसमें दस साल के बच्चों से लेकर अठारह साल तक के नौजवान शामिल थे। उसका मुखिया था, बारह वर्ष का एक बालक।

उडिया बाजार में हैदर नाम का एक कुख्यात व्यक्ति रहता था। बापूपाडा के लडके जब उडिया बाजार में साफ-सफाई करने गए, तो हैदर ने उन्हें भगा दिया। असल में बापूपाडा के प्रति उसके मन में कटुता भरी हुई थी, क्योंकि वहां के वकीलों ने उसे कई बार जेल भिजवाया था। फिर कुछ ही दिनों के बाद हैदर की पत्नी और उसके बेटे को भी प्लेग हो गया। यह सुनते ही बापूपाडा सफाई दल का मुखिया उनकी तीमारदारी में लग गया। हैदर ने उस लडके से पूछा-तुमको मुझसे डर नहीं लगता? लडके ने जवाब दिया-मैं क्यों डरूं? हैदर ने कहा-मैं तो बापूवाडा वाले लोगों को गालियां देता हूं। तुम्हारे सेवामंडल के लडकों को भी तो मैंने अपना शत्रु समझकर भगा दिया था और तुम हो कि मेरी पत्नी और बच्चे की सेवा कर रहे हो।

मैं तुम्हारी इस हिम्मत और उदारता से बहुत ही प्रभावित हुआ हूं। बेटा, मुझे माफ कर देना। मैंने तुम्हारी सेवा की कद्र नहीं की और तुम्हारे सेवामंडल के लडकों को भगा दिया था। बालक ने कहा-आप तो हमारे पिता तुल्य हैं। माफी देने का अधिकार हमें नहीं है। हमें तो आपसे आशीर्वाद लेना चाहिए। आपकी पत्नी मेरी मां जैसी हैं और आपका बेटा मेरे भाई जैसा। हैदर उस बच्चे की निष्काम सेवा और मधुर वाणी से इतना प्रभावित हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगा। लडके ने कहा-चाचा, आप फिक्र न करें। हमें सेवा का मौका देते रहें। जानते हो, यह बालक कौन था? वही असाधारण बालक आगे चलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से विख्यात हुआ।

रंजन केलकर

Post Comments
More News
राजनीति ने कर दिया रेलवे को ...
भ्रष्टाचारजी का बड़ा भाई है ...
मानवीय सरोकारों से रिक्त होत...
सरकार इतराए न, बस राहत की सा...
‘प्रचंड’ वैभव नेपाल की क्रां...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: