‘बैंड इट लाईक बेकहम’ जैसी फिल्म के जरिए हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रिया कालीदास का कहना है कि अब वो संगीत पर ज्यादा ध्यान देंगी। ब्रिटिश अभिनेत्री और गायिका प्रिया का कहना है कि वो इन गर्मियों में अपना नया एल्बम हर हाल में लांच करेंगी। 29 वर्षीय तारिका ‘इस्ट इंडर’ में काम कर रही थीं। वैसे पिछले दिनों लंदन के एक होटल में प्रिया को देखने वालों के होश उड गए। एक पार्टी के दौरान प्रिया ने शोख गुलाबी रंग की साडी पहन रखी थी और उनकी अदाएं देखकर साथी कलाकारों के अलावा यहां मौजूद हर एक शख्स के मुंह से वाहवाही निकल रही थी। |