पिछले दिनों खबर थी कि मारिया कैरे गर्भवती हैं। इस बात को लेकर उन्हें चाहने वालों की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। लेकिन, मारिया को लगा कि जब इस बात में सच है ही नहीं, तो इसे साफ कर देना चाहिए। उनके प्रवक्ता ने मारिया के प्रशंसकों को जवाब भेजा है कि मारिया गर्भवती नहीं है। वैसे ये बात और है कि गायिका मारिया और उनके पति निक कैनन अपने परिवार को बढाने के बारे में विचार कर रहे हैं, लेकिन जब ऐसा होगा.. तो सभी को आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। दरअसल, ऐसी खबर इसलिए उडी क्योंकि पिछले दिनों लॉस एंजेल्स में इंडिपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड समारोह के दौरान मारिया ने थोडा रहस्यमयी बयान दिया। मारिया ने कहा कि उनके पास बहुत सारा काम है, इनमें फिल्में भी शामिल हैं और एल्बम भी.. साथ ही स्टेज शो भी हैं। लेकिन, मारिया ने साथ ही ये भी किया कि कुछ और भी है, जो बेहद स्पेशल है.. इससे ज्यादा मारिया ने कुछ भी नहीं कहा। इसी बात को लोगों ने मारिया के गर्भवती होने के संदर्भ में लिया। मारिया के प्रवक्ता ने बताया कि मारिया के बयान को लोगों ने गलत ढंग से समझा है। |