गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
फिर हुई दो चीतलों की मौत
On 3/10/2010 10:38:56 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जबलपुर । हफ्ते भर से चल रहा चीतलों की मौत का सिलसिला अब भी नहीं रुका। बुधवार को एक चीतल परियट बीट के अन्तर्गत कुत्तों के आक्रमण का शिकार हो गया वहीं यादव कॉलोनी में मिले घायल चीतल की भी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब ह कि वनों में जल स्तर कम होने और पोखरों के सूखने के कारण पीने के पानी का संकट चीतलों की जान पर भारी पड रहा है। परियट बीट के डिप्टी रेंजर की सूचना पर वहां से एक चार वर्ष के नर चीतल को मृत अवस्था में पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया।

पानी पीने आया था बाहर

एंटी पोचिंग प्रभारी आरके कुंभरे ने बताया कि यह चीतल भी प्यास से व्याकुल होकर पानी की खोज में वनक्षेत्र से बाहर आया था जहां कुत्तों ने उसका शिकार कर लिया। मृत चीतल को पोस्टमार्टम के लिए विटरनरी अस्पताल में छोड दिया गया है।

इलाजरत चीतल मरा

श्री कुंभरे ने बताया कि पिछले 6 दिनों से विटरनरी कॉलेज में इलाजरत यादव कॅालोनी क्षेत्र से प्राप्त घायल चीतल आज चल बसा। पोस्टमार्टम के बाद मृत चीतल का अंतिम संस्कार डुमना में कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस चीतल से जनमानस की भावनाएं भी जुड चुकी थीं। यहां तक की एक परिवार तो उसके इलाज की जिम्मेदारी लेने भी आगे आया था पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफ श्री दिवाकर ने विभाग द्वारा इलाज करवाना ही उचित समझा था।

अतिक्रमण ने बढाया संकट

वनक्षेत्रों के आसपास अतिक्रमण और फिर बसाहट ने वन्य प्राणियों के लिए यह संकट पैदा किया है। दिनों दिन घट रहे जंगल और सूखते जलस्रोतों के कारण बेहाल होकर वन्य प्राणियों के पास गांवों में चले आने के शिवाय कोई उपाय ही नहीं रह गया है। अगर वन विभाग इसकी गंभीरता को समझ शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया गया तो आगे की तस्वीर कितनी भयानक हो सकती है यह आसानी से समझा जा सकता है क्योकि यह तो शुरुआत है अभी पूरा मौसम गुजरना बाकी है।

Post Comments
More News
विकास की बेबाकी विनाश का तमग...
पहले मार्किग, फिर चौड़ी होगी...
चैक बाउंस पर आरोपी को सजा व ...
कैरियर पर षडयंत्र की छाया...
स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर को बच...
..तो तेजाब से नहला देंगे...
हत्या के आरोपी गिरफ्तार...
मुंबई से बैरंग लौटी आरपीएफ...
10 लाख लेकर एक करोड़ रुपए चु...
3.5 लाख बच्चे लेंगे पोलियो क...
आईसीयू में मरीजों से खिलवाड़...
खंडहर हुए विक्टोरिया के क्वा...
डिमांड मेंटेन करने में दुग्ध...
रेलवे की कमाई में वैगनों का ...
दाल में छिपकली, मध्याह्न् भो...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: