जबलपुर । एक रुपए लगाओ एक साल बाद 60 रुपए मिलेंगे, इस तरह से ठगी का मायाजाल बिछाकर लक्ष्य इंडिया फाइनेंस कंपनी के संचालक मनमोहन हरदया ने बेरोजगारों से लाखों रुपए बटोरे और भाग निकला। जानकारी न मिलने पर पीडितों ने गोहलपुर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह।
पुलिस ने बताया कि माढोताल ग्रीन सिटी में एक साल पहले मनमोहन हरदया ने लक्ष्य इंडिया फाइनेंस कंपनी खोली और बेरोजगार युवकों को एकत्र कर उन्हे कंपनी की स्कीम समझाते हुए रुपए बटोरना शुरु कर दिया था। इस तरह से माढोताल सहित अन्य क्षेत्रों से लाखों रुपए एकत्र किए और एक साल पहले ही रकम लेकर भाग निकला। युवक जब ग्रीन सिटी पहुंचे तो देखा कि न कंपनी का आफिस है न ही मनमोहन हरदया, युवकों ने मोबाइल पर संफ करना चाहा तो मोबाइल बंद मिला, इसके बाद बेरोजगार युवक तलाश में जुटे रहे इस दौरान मनमोहन हरदया मिला तो उसने यह कहते हुए भगा दिया कि कोई रुपया जमा नहीं है। युवकों को रुपया डूबता नजर आया तो आज करीब 20 बेरोजगार युवक गोहलपुर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने युवकों के आवेदन पर जांच आरम्भ कर दी ह।
तीन माह तक रुपए दिए
बेरोजगार युवकों ने बताया कि 60 गुना मुनाफा देने वाले मनमोहन हरदया ने दो दिन माह तक तो लोगों को लाभान्श के रुपए दिए है, जिससे लोगों को विश्वास हो गया कि कंपनी में जमा की गई रकम का लाभ एक साल बाद मिलेगा। वे सोचते ही रह गए और मनमोहन हरदया सारा रुपया एकत्र कर भाग निकला।
एजेंट भी किए भर्ती
मनमोहन हरदया ने रुपया बटोरने के लिए करीब दो दर्जन एजटों की भरती की थी जो शहर भर में घूम-घूमकर लोगों को कंपनी की स्कीम बताकर रुपया जमा कराते रहे। अब रुपया डूबता नजर आया तो लोगों ने एजेंट से रुपया वापस मांगना शुरू किया जिससे वे भी इधर से उधर भाग रहे है।
दो लाख तक जमा किए
पुलिस का कहना है कि मनमोहन हरदया की कंपनी में लोग ने एजेंट के माध्यम से दस हजार से दो लाख रुपए तक जमा किए है। ऐसे लोगों की संख्या सैकडों में है, जो अपना रुपया वापस पाने के लिए भटक रहे है।
दो दर्जन युवक थाने पहुंचे
पुलिस ने बताया कि करीब दो दर्जन युवक थाने पहुंचे थे जिन्होने पुलिस को कंपनी द्वारा की गई धोखाधडी के बारे में लिखित शिकायत दी है, जिसपर पुलिस ने जांच शुरु कर दी, खास बात तो यह है कि सारा रुपया बैंक के माध्यम से जमा होता था। |