जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती महिला में एच1एन1 वास्नरस की पुष्टि हो गई है। गुरूवार को भेजे गए नमूने की रिपोर्ट आने से पहले महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
रविवार को स्वाइन फ्लू पीडित एक पुरुष की मौत हो जाने के बाद बुधवार को स्वाइन फ्लू पीडित महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मेडिकल चिकित्सालय आइसोलेशन वार्ड के नोडल ऑफीसर डॉ. राहुल राय ने बताया कि महिला सतना जिले से है, एवं दो दिन पहले गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल से रिफर की गई थी। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के कारण मंगलवार को एच1एन1 की पुष्टि हेतु भेजे नमूने की रिपोर्ट पाजीटिव निकली है।
सतर्कता जरूरी
मेडिकल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सविता वर्मा ने बताया कि भले ही तापमान बढता जा रहा है बावजूद इसके लोगों को सतर्कता बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं में स्वाइन फ्लू होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं इस लिहाज से ऐसी महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। |