कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
कर्मचारी आंदोलन के आगे झुके कुलपति
On 3/10/2010 10:59:29 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में बुधवार को दबाववश कर्मचारियों की डीपीसी आयोजित की गई। कर्मचारियों के आंदोलन के आगे कुलपति को झुकना पडा और दोबारा डीसीपी की बैठक आयोजित करनी पडी। बताया यह जा रहा है कि डीपीसी में नियमों की धज्जियां उडाकर कुछ कर्मचारियों को गलत तरीके से पदोन्नति का लाभ देने का प्रयास किया गया था। लेकिन जब अन्य कर्मचारियों का नंबर आया तो कुलपति ने यह बैठक स्थगित कर दी। जब कर्मचारियों को इसका पता चला कि अन्य लोगों को डीपीसी में शामिल नहीं किया गया है, तो उन्होंने धरना देकर आंदोलन करना शुरू कर दिया।

जीवाजी विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों को पदोन्नत करने के मामले में डीपीसी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नियमों की धज्जियां उडाते हुए कुछ कर्मचारियों को इसका लाभ देने का प्रयास किया गया। लेकिन अन्य कर्मचारियों के मामले को इसमें शामिल नहीं किया गया और डीपीसी स्थगित कर दी गई। बीच में डीपीसी स्थगित होने की वजह से अन्य कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। इस वजह से कर्मचारी एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए और दोबारा डीपीसी की बैठक आयोजित करने की मांग करने लगे। कर्मचारियों के आंदोलन के आगे कुलपति को झुकना पडा और फिर से डीपीसी आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि देर रात तक डीपीसी चलती रही। जब तक डीपीसी समाप्त नहीं हुई तब तक कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।

देर रात तक चला धरना प्रदर्शनः कुलपति प्रो. एम किदवई द्वारा डीपीसी की बैठक स्थगित करने और डीपीसी में अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं करने के विरोध में करीब 4.30 बजे सभी कर्मचारी मुख्य भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी यह मांग करने लगे कि नियमों के तहत डीपीसी आयोजित की जाए और उन्हीं लोगों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए, जो इसके हकदार हैं। आंदोलन के जोर पकडने पर कुलपति ने तत्काल दोबारा डीपीसी की बैठक आयोजित की और अन्य कर्मचारियों के मामले में चर्चा शुरू हो गई। देर रात तक कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।

हाईकोर्ट ने दिया था नोटिसः जानकारी के मुताबिक जीविवि के कार्यालय सहायक दामोदर शर्मा की पदोन्नति कनिष्ठ अधीक्षक के पद पर होनी थी, लेकिन पिछले माह एक साजिश के तहत डीपीसी नहीं आयोजित की गई और वह सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने विवि को यह आदेश दिया है कि विवि जो भी पदोन्नति करेगा, वह याचिका के निर्णय के अधीन रहेगी। साथ ही कोई भी पदोन्नति इस निर्णय के पहले मान्य नहीं रहेगी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आज डीपीसी आयोजित की गई और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाया।

Post Comments
More News
नोटिस देने पर फेंकी उबलती चा...
स्वीकृति में अटका इंस्टीट्यू...
बसंत के आते ही गर्मी बढ़ी...
एडीएम ने लिखे नंबर, देंगे नो...
महंगा हो जाएगा डॉ. सहाय हॉल...
हाईटेंशन लाइन बनी काल...
रहस्यमय ढंग से युवक गायब...
मेले में स्टॉल पर तोड़फोड़...
रेलवे प्रशासन और कलेक्टर में...
माता मंदिर हटाने को लेकर विव...
फर्जीवाड़े की होगी जांच...
जुगाड़ लगाकर वापसी की तैयारी...
पुलिस की कार्रवाई के विरोध म...
दिल टूटने पर की आत्महत्या...
एग्रीमेंट टाइम पर एजीएल संदे...
फिजूलखर्ची पर लगाई रोक...
लोहिया बाजार, उपनगर में तोड़...
लश्कर क्षेत्र में छह घंटे बि...
दो डॉक्टरों पर 50-50 हजार का...
विकास के लिए संघर्ष...
अफसरों पर चलेगा अनुशासन का ड...
वन मेला: वैद्यों की रवानगी श...
बखान नहीं, काम करके दिखाओ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: