| | ई-गवर्नस एवं कंप्यूटराइजेशन की उपलब्धियों पर संगोष | | | |
| | | | |
| | |
भोपाल। आर .सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में ‘ई-गवर्नस एवं कंप्यूटराइजेशन की उपलब्धियों एवं संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अनुराग जैन ने कम्प्यूटर के उपयोग से कार्यक्षमता में बढोत्तरी एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य करने पर बल दिया।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आशीष उपाध्याय ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कंप्यूटरीकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि केवल आउट सोर्सिंग के माध्यम से विभागों का पूर्ण कंप्यूटरीकरण कर पाना संभव नहीं ह ो सकता। श्री उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के सभी 310 महाविद्यालयों को कम्प्यूटर के माध्यम से राजधानी से जोड् दिया गया है।
प्रशासन अकादमी के महानिदेशक डॉ . संदीप खन्ना ने कार्यशाला के अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए प्रशिक्षु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कंप्यूटर में निपुणता हासिल करने की अपील की। डॉ. खन्ना ने बताया कि अभी तक लगभग 80 हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण अकादमी द्वारा प्रदान किया जा चुका है। इस हेतु अकादमी में 4 कम्प्यूटर लैब के साथ सेटकाम सेन्टर एवं एडुसेट सिस्टम कार्यरत हैं।
इस अवसर पर आशीष उपाध्याय , सचिव उच्च शिक्षा, डॉ. संदीप खन्ना, महानिदेशक प्रशासन अकादमी, एम.के. वार्ष्णेय, संचालक प्रशासन आकदमी के अलावा प्रशिक्षु राजस्व, पशुपालन, कृषि आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |