गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
हादसे का इंतजार
On 3/11/2010 12:10:47 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। रेलवे माल गोदाम में लोडिंग अनलोडिंग करने वाले मजदूर व ठेकेदार जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है। रेल प्रशासन की लापरवाही के चलते इन लोगों के साथ कभी भी किसी बडी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल निशातपुरा माल गोदाम में ट्रैक के पास तीन फीट लंबे गड्ढे हो गए है। जब रैक से भरी ट्रेन गोदाम के भीतर आती है, तो उसके पलटने का अंदेशा रहता है। इसको लेकर मजदूर काम करते समय दुर्घटना को लेकर खासे भयभीत रहते है।

जान हथेली पर रखकर काम

माल की लोडिंग अनलोडिंग करने वाले मजदूर और ठेकेदार जान हथेली पर रखकर काम करने को मजबूर है। रेलवे ट्रैक पर तीन से पांच फीट के गड्ढे के कारण यहां लगने वाली क्रेन तिरछी होकर पलटने का खतरा हमेशा रहता है। कई बार क्रेन पलट भी चुकी है। बार-बार शिकायतों के बावजूद रेल प्रशासन इसे गंभीरता से नही ले रहा है।

हाल में हुई थी दुर्घटना

आठ दिन पूर्व माल को अनलोड करते समय एक क्रेन ट्रैक के किनारे बने चार फीट लंबे गड्ढे में फंस कर पलट गई थी, जिसमें चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस प्रकार के छोटे-बडे हादसे यहां लगातार हो रहे हैं।

हो सकता है बडा हादसा

माल गोदाम में लगभग तीन सौ मजदूर लोडिंग अनलोडिंग कार्य करते है। ट्रैक के पास चार-चार फीट लंबे गड्ढे बन गए है। जब रैक से भरी एक ट्रेन मालगोदाम के भीतर आती है, तो कई बार पटरी पर लहरा जाती है। ऐसे में पटरी से ट्रेन उतर जाए या फिर बडी-बडी क्रेनें पलट जाए तो बडा हादसा हो सकता है।

कई पत्र लिखे, नतीजा शून्य

ठेकेदारों ने मालगोदाम में टैक के पास बने गड्ढे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए कई पत्र लिखे, लेकिन रेल प्रबंधन द्वारा इन पत्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

यहीं पर होती है लोडिंग

यहां पर कोयला, खाद, स्टील, लोहा, सीमेंट सहित कई वस्तुओं की लोडिंग अनलोडिंग होती है। लाखों रुपए के राजस्व के बाद भी रेलवे यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार संजय जॉनी कहते हैं कि यहां पर तीन से पांच फीट के गड्ढे बने हुए है। कई बार क्रेन पलट चुकी है। रेलवे से कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई सुनता ही नहीं।

Post Comments
More News
कहां से आएंगे एक करोड़...
कैदियों को संभालने में छूट र...
हमीदिया की ओटी होगी अपडेट...
शाला त्यागी किशोरियों को दी ...
11 तक लगना चाहिए सुल्तानिया ...
कथित आर्मी मेन ने छात्र से क...
शर्मिला की फटकार के बाद संवर...
हवालात से भागे बदमाश...
कर्नाटक मामले पर भोपाल में प...
मान्यता देने में गड़बड़ी...
कागजों में चल रही मुहिम...
गुलाब से किया इजहार...
बिना फील्ड में जाए अब नहीं च...
माता-पिता से बिछड़े मासूम को...
अब दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे...
परीक्षा से दूर रहेंगे कर्मचा...
असलम को माता का बुलावा...
53 दिन शेष, बचा 9.50 करोड़ क...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: