|
भाजपा के दिग्गज सांसद योगी आदित्यनाथ ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा है कि ये कांग्रेस का पाप है जिसे भाजपा अपने सिर ढो रही है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि अगर इस मुद्दे पर व्हिप जारी हुआ तो व्हिप का उल्लंघन भी होगा। पार्टी सांसदों के इन बागवती तेवरों ने भाजपा को बैठक करने पर मजबूर कर दिया है। बैठक में सुषमा स्वराज , अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी सब इस बैठक में थे लेकिन दिक्कत ये थी कि इस फैसले पर पीछे जाना राजनीतिक मौत के अलावा कुछ भी नहीं था सो फैसला हुआ कि पार्टी इस बिल का समर्थन करेगी। |