गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
पाकिस्तान रहा फिसड्डी
On 3/11/2010 8:47:17 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। स्काट टूपर के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत कनाडा ने हीरो होंडा एफआईएच हॉकी विश्वकप में गुरुवार को यहां चार बार के चैंपियन पाकिस्तान को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट में 11वां स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक मुकाम पर खत्म हुआ और टीम अपने हॉकी इतिहास में विश्वकप में पहली बार अंतिम स्थान पर रही। इससे पहले वर्ष 1986 के विश्वकप में टीम 11वें स्थान पर रही थ। पाकिस्तान के खिलाडी कनाडा के खिलाफ बेहद बुझे मन से मैदान में उतरे थे और पूरे मैच के दौरान ऐसा लग ही नहीं था कि यह वही टीम है जिसने चार बार विश्वकप में खिताब जीता था।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। मैच के चौथे मिनट में पाकिस्तान के रेहान बट्ट ने टीम के लिए पहला गोल किया जबकि 46वें मिनट में अली अख्तर ने दूसरा गोल दागा। वहीं कनाडा के लिए कोनोर ग्राइंस ने 12वें मिनट में और मार्क पियरसन ने 57वें मिनट में गोल दागे। कनाडा को निर्धारित समय तक चार पेनल्टी कार्नर मिले जिसमें से टीम एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। वहीं पाकिस्तान भी दूसरे हाफ में मिले चार पेनल्टी पर कोई गोल नहीं कर सका। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद अंपायरों ने दोनों टीमों को 15 मिनट का अतिरिक्त दिया जिसके पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन दूसरा हाफ शुरू होते ही कनाडाई टीम ने अचानक हमले तेज कर दिए और पाकिस्तानी खेमे में हलचल मचा दी। अतिरिक्त समय के दसवें मिनट में कनाडा को दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिसपर टूपर ने गोल करके टीम को जीत दिला दी। इस गोल के होते ही पाकिस्तानी खिलाडी गहरी निराशा में डूब गए और भारी कदमों से मैदान से बाहर आए।

Post Comments
More News
नहीं रुक पाए कंगारू...
एक साथ त्रिमूति को नहीं गंवा...
विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्ले...
जज्बे के साथ उतरेगी टीम...
चल रही सिस्टम से छेड़छाड़...
गेल का बीपीएल में धमाल...
युगल में सानिया का स्वर्णिम ...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: