|
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कनाडा के हाथों हारकर हॉकी विश्वकप में 12वें और अंतिम स्थान पर आने को सबसे खराब प्रदर्शन करार देते हुये पाकिस्तानी कोच शाहिद अली खान ने आज कहा कि पूरी टीम अपने प्रदर्शन से शर्मसार है और दश से माफी मांगती है। शाहिद ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह पाकिस्तान का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है और इसके लिये हम वाकई शर्मिन्दा हैं और अपने देशवासियों से माफी मांगते हैं। कोच ने कहा कि हम 12वें स्थान पर आयेंगे ऐसी तो हम सपने में भी उम्मीद नहीं कर रहे थे।
इस प्रदर्शन के लिये हम कोई बहाना भी नहीं बना सकते क्योंकि हम वाकई खराब खेले। कप्तान जीशान अशरफ भी माफी मांग चुके हैं। मैं भी माफी मांगता हूं। पूरी टीम माफी मांगती है। यह पूछने पर कि टीम के प्रदर्शन पर उनके देश में जो सवाल उठाये जा रहे हैं और इसे मैच फिक्सिग से जोडा जा रहा है। शाहिद ने कहा कि यह सब बकवास है बेहुदापन है। हॉकी में मैच फिक्सिग जैसी कोई चीज हो ही नहीं सकत। हां हम यह बात जरर स्वीकार करते हैं कि हम खराब खेले और अपने अपनी क्षमता के अनुरप प्रदर्शन नहीं किया। |