|
मुंबई। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि केवल सचिन तेंदुलकर ही वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड सकते थे तथा इस भारतीय खिलाडी के लंबे अंतरराष्ट्रीय कैरियर की गवाह उनकी विस्मयकारी उपलब्धियां हैं। गिलक्रिस्ट ने यहां कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा वन डे में दोहरा शतक कर सकता था तो वह तेंदुलकर ही था। यह उनके लंबे कैरियर का शानदार वसीयतनामा है।
चैंपियन की सबसे बडा प्रतीक यह है कि वह कितने लंबे समय तक बने रहता है तथा इस मामले में तेंदुलकर सभी से मीलों आगे हैं। हो सकता है कि अगले दस वर्ष में वह 300 तक पहुंच जाए। आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की अगुवाई कर रहे गिलक्रिस्ट ने कहा कि इस टूर्नामेंट से सभी टीमों को विंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप की अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा। कौशल और मैच फिटनेस के
लिहाज से यहां विश्व ट्वेंटी -20 के लिए बहुत अच्छी तैयारी हेागी चार्जर्स अपने खिताब के बचाव के अभियान की शुरुआत सौरव गांगुली की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले मैच से करेगी।
गिलक्रिस्ट ने कहा कि नाइटराइडर्स ने पिछले साल विवादास्पद रवैया जब तत्कालीन कोच जान बुकानन ने कई कप्तान की थ्योरी चलाई थी लेकिन वह असफल रही थी अपनाया था लेकिन मुझे लगता है कि इस बार उनकी टीम संतुलित होगी। मुझे विश्वास है कि वे आक्रामक खेल खेलेंगे। |