कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
आस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज में 3-1 से अपराजय बढत
On 3/11/2010 8:54:50 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

आकलैंड। आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को वर्षा बाधित चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां डर्कवर्थ लुइस नियम के तहत छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढत बना ली। न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में 238 रन ही बना सकी जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 34 ओवर में 200 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला। आस्ट्रेलिया ने कप्तान रिकी पोंटिग 50 और कैमरून व्हाइट नाबाद 50 के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत 17 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 202 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

पोंटिग ने 35 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 50 रन बनाए, जबकि मैन आफ द मैच व्हाइट ने 50 रन की नाबाद पारी में 57 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का लगाया। आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 85 रन के स्कोर पर गिर गए थे लेकिन व्हाइट ने इसके बाद एडम वोग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और माइक हसी नाबाद 28 के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 52 रन जोडकर टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। ओपनर शेन वाटसन 32 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से डेनियल विट्टोरी ने ने सात ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। स्थानीय ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

ब्रैंडन मैकुलम 61 और मार्टिन गुप्तिल 60 ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 63 रन ठोके। गुप्तिल का विकेट गिरने के बाद मैकुलम ने रोस टेलर 15 के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोडे। लेकिन 120 के स्कोर पर टेलर का विकेट गिरते ही कीवी टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

मैकुलम 75 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। डेरेल टफी ने हालांकि विकेटों के पतझड के बीच 17 गेंदों में चार छक्के और एक चौका उडाते हुए 34 रन बनाए। पूरी मेहमान टीम 44.1 ओवर में 238 रन पर ठिठक गई। आस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नाथन हारित्ज ने आठ ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मिशेल जानसन, शेन वाटसन और जेम्स होप्स ने आपस में दो-दो विकेट बांटे। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच शनिवार को वेलिगटन में खेला जाएगा।

Post Comments
More News
ऐतिहासिक क्लीनस्वीप...
न्यूजीलैंड की सीरीज में अजेय...
मीडिया युवी की निजता का सम्म...
जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं...
ब्रेसनन फिट घोषित जुडेंगे टी...
गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण भारत ...
आस्ट्रेलियाई टीम में ली की ज...
नमन और रोबिन के शतक...
पदक जीतना ‘सर्वŸोष्ठ’ लेकिन ...
सोमदेव लुढ़ककर शीर्ष 100 से ...
फिर लुढ़के भारतीय...
नीलामी स्थगित कर सकती थी बीस...
फ्रैक्चर के कारण ली त्रिकोणी...
फ्रांस को हरा भारत फाइनल में...
फौजा सिंह ने हांगकांग में 10...
बेली को कप्तान बनाने से कम ह...
फुटबाल: बार्सिलोना के सात अं...
मध्य क्षेत्र की बढ़त में नमन...
और लोकप्रिय होगी मुक्केबाजी...
दलीप ट्रॉफी: परविंदर का छक्क...
अजहर की मैराथन पारी, इंग्लैं...
हम वनडे सीरीज जीतने के प्रबल...
क्रिकेट टीम की कमान अंजुम चो...
भारत ने अमेरिका में मचाई धूम...
मुंबई के नए खिलाड़ियों से खु...
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहल...
जीत से मनोबल बढ़ा है: रैना...
लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इं...
जड़ेजा सबसे मंहगे...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: