गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को वर्षा बाधित चौथे एकदि
On 3/11/2010 8:55:33 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

किगस्टन। शिवनारायण चंद्रपाल 58 की शानदार पारी के बाद डैरेन सैमी 26 रन पर चार विकेट और केमर रोच 28 रन पर तीन विकेट की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच यहां 141 रन के भारी भरकम अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढत बना ली है। जीत के लिए 246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम सैमी और रोच के सामने घुटने टेक गई और 31.5 ओवर में महज 104 रन पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज ने चंद्रपाल के अलावा कप्तान क्रिस गेल 33 एंड्रियन बराथ 35 और डवेन ब्रावो 24 की उपयोगी पारियों की बदौलत पचास ओवर में 245 रन बनाए थे। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत ही हाहाकारी रही और उसके पांच विकेट 58 रन तक आउट हो चुके थे। जिम्बाब्वे के सात बल्लेबाज तो दहाई के आंकडे को भी नहीं छू सके। मेहमान टीम की तरफ से सर्वाधिक 35 रन हैमिल्टन मासकात्जा ने बनाए। ब्रैंडन टेलर 19, ग्रैग लैंब 10 और प्रोसपर उत्सेया ने नाबाद 13 रन की पारी खेली। मेजबान तेज गेंदबाज रोच ने तीसरी ही गेंद पर वी सिबांदा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तो फिर विकेटों का पतन ही शुरू हो गया। हालांकि दूसरे विकेट के लिए मासकात्जा और टेलर के बीच 51 रन की साझेदारी जरूर हुई लेकिन इसके बाद कोई अन्य बल्लेबाज बडा स्कोर खडा नहीं कर पाया। 51 के योग पर टेलर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टी तायबू 57 के योग पर आउट हुए।

लैंब ने दस रन बनाए, जबकि उत्सेया 35 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम की तरफ से सैमी ने चार विकेट लिए जबकि रोच को तीन, ब्रावो को दो और निकिता मिलर को एक विकेट मिला। इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में संभली शुरुआत की और ओपनर गेल और बराथ ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड डाले। लेकिन इसी योग पर गेल उत्सेया की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। फिर बराथ और चंद्रपाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट बराथ के रूप में 86 रन के योग पर गिरा। बराथ ने 67 गेंदों में दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए। लेकिन इसके बाद दिनेश रामदीन 19 और चंद्रपाल के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की शानदार साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने इस साझेदारी की बदौलत टीम के स्कोर 150 के पार पहुंचाया। रामदीन 19 रन बनाकर 151 के योग पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। इसी योग पर अच्छा खेल रहे चंद्रपाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। उन्होंने 76 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इसके बाद नरसिह देवनारायण 21 और ब्रावो ने उपयोगी साझेदारी कर टीम को 200 सौ के करीब पहुंचाया। फिर धीरे- धीरे लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन रवि रामपाल 14 ने अंतिम ओवरों में कुछ अच्छे हाथ दिखाते हुए टीम को 245 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे की तरफ से ई चिगुंबरा तथा उत्सेया ने दो दो विकेट लिए जबकि ए क्रीमर, लैंब और टीम मारूमा को एक-एक विकेट मिले।

Post Comments
More News
नहीं रुक पाए कंगारू...
एक साथ त्रिमूति को नहीं गंवा...
विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्ले...
जज्बे के साथ उतरेगी टीम...
चल रही सिस्टम से छेड़छाड़...
गेल का बीपीएल में धमाल...
युगल में सानिया का स्वर्णिम ...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: