कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बाजार में तेजी बरकरार
On 3/11/2010 8:59:29 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मुंबई। बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 69.63 अंक चढकर 17167.96 अंक पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 17.15अंक उठकर 5133.40 अंक पर बंद हुआ। महंगाई पर लगाम कसने के सरकार के प्रयासों के कारण चाय, मूंगफली, चना, मसूर, मसाले, मछली और मक्का के सस्ता होने से 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सालाना मुद्रास्फीति की दर मामूली 0.06 प्रतिशत घटकर 17.81 प्रतिशत दर्ज की गयी। इससे पिछले सप्ताह में यह 17.87 प्रतिशत रही थी। सरकार के यहां जारी एक आंकडों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर 15.08 प्रतिशत रही जबकि इससे पिछले सपह में यह 15 प्रतिशत रही थी। पिछले वर्ष के इसी सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर 5.55 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। सेंसेक्स ने कारोबार की शुरूआत मामूली गिरावट के साथ 17087.63 अंक पर की। बीच सत्र में यह 17215.07 अंक के ऊंचे और 17054.28 अंक के नीचे में रहकर आखिर में पिछले कारोबारी सप्ताह के 17098.33 अंक की तुलना में 69.63 अंक यानी 0.41 फ्सीदी तेज होकर 17167.96 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 5116.35 अंक पर स्थिर खुलने के बाद बीच कारोबार में 51512.60 अकं उपर और 5102.10 अंक नीचे में जाकर आखिर में 17.15 अंक यानी 0.34 अंक उठकर 5133.40 अंक पर बंद हुआ।

 कल यह 5116.25 अंक पर रहा था। इंफोसिस के आउटसोर्सिर्ंग कारोबार में बढोतरी से बीएसई में आईटी वर्ग के समूह में सबसे ज्यादा एक फीसदी की तेजी आयी जबकि टेक बैंकिंग, सीडी, तेल एवं गैस और एचसी तेज रहे जिससे सूचकांकों को उपर चढने में मदद मिली हालांकि दूसरी ओर पावर में रियलटी, धातु, पीएसयू, एफएमसीजी और ऑटो में गिरावट रही जिससे बाजार एक स्तर से उपर नहीं उठ पाए। सेंसेक्स के विपरीत बीएसई का मिडकैप 9.84 अंक घटकर 6716.10 अंक पर और स्मालकैप 42.23 अंक घटकर 8470.34 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुछ 2918 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 1066 मुनाफे में और 1766 घाटे में रहीं और बाकी 86 में कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में मिला जुला रूख रहा। यूरोप का एफटीएसई यूरोफर्स्ट 0.2 फीसदी तेज रहा जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.4 फीसदी की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेई 0.09 फीसदी ऊपर उठा। चीन के शंघाई कंपोजिट में भी 0.08 और जापान के निक्केई में एक फीसदी की तेजी रही हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.3 फीसदी नीचे रहा। बीएसई समूह में आईटी एक प्रतिशत, टेक 0.93, बैंकिंग 0.69, सीडी 0.69, तेल एवं गैस में 0.49 और एचसी 0.42 फीसदी बढत में रहे।

जबकि पावर में 0.10, रियलटी में0.18, धातु में 0.32, पीएसयू में 0.59, एफएमसीजी में 0.79 और आटो में 0.95 फीसदी की गिरावट रही। बाजार के जानकारों के मुताबिक 9 मार्च तक के पिछले सात सत्र के दौरान विदेशी निवेशक घरेलू बाजार में 2 अरब डालर से अधिक का निवेश कर चुके हैं जिससे बाजार मजबूती में है। विदेशी पूंजी प्रवाह बने रहने से आगे इनमें बडी गिरावट की आंशका नहीं है। सेंसेक्स में बढत में रहने वालों में सन फार्मा 2.97, विप्रो 2.22, स्टरलाइट 2.12, भारती एयरटेल 1.98, आईसीआईसीआई 1.48, टीसीएस 1.31, ग्रासिम 1.30, एनटीपीसी 1.27, इंफोसिस 0.92,आरआईएल 0.84, एचडीएफसी बैंक 0.72, जयप्रकाश 0.51, आईटीसी 0.47, एसबीआई 0.45 और एचडीएफसी 0.04 फीसदी लाभ के साथ शामिल रहीं। घाटा उठाने वालों में हिन्दुस्तान यूनीलिवर 4.21, हिंडाल्को 1.72, रिलायंस काम 1.17, एसीसी 1.08, टाटा पावर 0.99, हीरो होंडा 0.98, टाटा मोटर्स 0.97, मारूति सुजुकी 0.91, महिन्द्रा 0.52, डीएलएफ 0.48, ओएनजीसी0.47, टाटा स्टील 0.43, भेल 0.36, रिलायंस इन्फ्रा 0.14 और एलएंडटी 0.12 फीसदी नुकसान में रहीं।

Post Comments
More News
विदेशी संस्थानों की ताल पर न...
8 शीर्ष कंपनियों का पूंजीकरण...
कटौती के बाद प्याज का निर्या...
भारी बिकवाली के चलते सोना-चा...
50 करोड़ लोगों को होगी नए मक...
लघु इकाईयों के कर्ज पर सेवा ...
बजट में बढ़ सकता है कर सेवाओ...
वोडाफोन में हिस्सेदारी खरीदे...
एसएसीई ने दिया रिलायंस को ऋण...
परिधान निर्यात दिसंबर माह मे...
कारों पर आयात शुल्क घटाने का...
भारी बिकवाली से सोना, चांदी ...
वनवल्र्ड में शामिल नहीं हो प...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: