गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बीएसएनएल कर्मियों का आंदोलन 15 से
On 3/11/2010 9:02:47 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) की कर्मचारी यूनियनों ने कंपनी में विनिवेश और कर्मचारियों की छंटनी के सुझाव देने वाली सैम पित्रोदा समिति की सिफारिशों के खिलाफ देशभर में आंदोलन छेडने का ऐलान किया है।

पित्रोदा समिति ने बीएसएनएल की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश तथा कंपनी के एक लाख कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) देने की सिफारिश की है। जाइंट फोरम आफ एग्जिक्यूटिव एंड नान एग्जिक्यूटिव यूनियंस एंड एसोसिएशन के संयोजक वी ए एन नमबूदिरी ने कहा कि बीएसएनएल की सभी 15 यूनियनों द्वारा 15 मार्च को देशभर में दूरसंचार कंपनी के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई योजना तय की जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा गठित सैम पित्रोदा समिति को बीएसएनएल की सेहत सुधारने के बारे में सुझाव देने को कहा गया था।

दिल्ली और मुंबई को छोडकर देशभर में बीएसएनएल का परिचालन है। समिति ने कंपनी की जीएसएम मोबाइल नेटवर्क में 9. 3 करोड लाइनं के विस्तार की 35,000 करोड रुपए की योजना को रद्द करने का सुझाव दिया था। इसके अलावा पित्रोदा समिति ने कंपनी के एक-तिहाई या एक लाख कर्मचारियों को वीआरएस देने तथा उसमें 30 प्रतिशत की सरकारी हिस्सेदारी के विनिवेश का सुझाव दिया है।

बीएसएनएल के कर्मचारियों की संख्या तीन लाख है। 2008-09 में बीएसएनएल का मुनाफा घटकर 570 करोड रुपए रह गया था। इससे पूर्व वित्त वर्ष में बीएसएनएल ने 10,000 करोड रुपए का मुनाफा कमाया था। निजी कंपनिय द्वारा बाजार कब्जाने के कारण बीएसएनएल का मुनाफा लगातार घट रहा है। नमबूदिरी ने कहा कि पित्रोदा समिति की सिफारिशों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दूरसंचार मंत्री ए राजा तथा अन्य लोगों से मिलने की योजना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जनवरी में सैम पित्रोदा की अगुवाई में इस समिति का गठन किया था।

समिति में दूरसंचार सचिव पी जे थामस तथा प्रमुख बैंकर दीपक पारेख भी शामिल हैं। नमबूदिरी ने कहा कि 9. 3 करोड जीएसएम लाइनों के विस्तार की निविदा को रद्द करने से सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी पर काफी प्रतिकूल असर पडेगा। वीआरएस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना लाने की कोई जरूरत नहीं है। हर साल औसतन कंपनी के 10,000 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं और कोई नई नियुक्ति नहीं की जा रही है।

Post Comments
More News
घरेलू बाजार में मारुति बनी क...
डीजल कारों पर कर अधिक करना उ...
निर्यात कम आयात ज्यादा...
सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44...
मुनाफावसूली से सोना, चांदी क...
हीरा निर्यातकों ने की कर ढां...
अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्...
औद्योगिक उत्पादन का पहिया थम...
औद्योगिक आंकड़ों से रुका बाज...
टाटा स्टील ने कीमतें 1,000 र...
कोल इंडिया सीएमडी पद की दौड़...
बेहतर मांग से सराफा मजबूत...
तेल मांग का अनुमान घटाया...
एमसीएक्स माह के अंत में लाएग...
सराफे में तेजी का सिलसिला...
लक्ष्य से कम रह सकती है कार ...
सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33...
अब निवेश योजना में नहीं होगी...
सब्सिडी बोझ ने उड़ा दी मेरी ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: