|
नई दिल्ली । बीएसएफ और बांग्लादेश राइफल्स के प्रमुख ने इस बात को सुनिश्चित करने पर सहमति जताई कि सीमा पर दोनों बलों के जवानों की ओर से की जाने वाली गोलीबारी में कोई निर्दोष व्यक्ति नहीं मारा जाए। मेघालय में भारत-बांग्ला सीमा पर विगत एक महीने के दौरान गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी की चपेट में आम नागरिक आए हैं। बीडीआर महानिदेशक मैनुल इस्लाम के साथ ज्वाइंट रिकार्ड आफ डिस्कशंस पर हस्ताक्षर करने के बाद बीएसएफ महानिदेशक रमन श्रीवास्तव ने कहा कि हमने इस बात को सुनिश्चित करने पर सहमति जताई है कि सैनिकों के हाथों कोई निर्दोष नागरिक नहीं मारा जाए।
निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि रात में लगाए जाने वाले कफ्र्यू का उल्लंघन करने अपराधियों को सिर्फ प्रतिबंधित किए जाने की आवश्यकता है। दोनों बलों के प्रमुखों ने इस बात को सुनिश्चित करने पर सहमति जताई कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त वक्तव्य की भावनाओं को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सैनिकों तक पहुंचाया जाना चाहिए। |