| | अलकायदा की आहट से एजेंसियां सतर्क | | | |
|  | | | |
| | |
नई दिल्ली। भारत पर अलकायदा के बडे आतंकी हमले की अमेरिकी चेतावनी के बाद सरकार ने खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां तो लगातार सीमा पार से आतंकी हमलों की आशंका जताती चली आ रही हैं। कूटनीतिक सूत्रों का भी मानना है कि अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत न जाने की सीधी एडवाइजरी जारी न कर इस दफा अलग अंदाज में उन्हें आगाह किया है।
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिका हर खुफिया जानकारी के बाद अपने नागरिकों को भारत न जाने की सलाह देता रहा है। इस तरह की एडवाइजरी भारत को रास नहीं आती। लिहाजा , इस दफा उसने अमेरिकी नागरिकों का जिक्र करने के बजाय अलग अंदाज में उन्हें सचेत किया है।
लाहौर धमाके से बौखलाया पाक
दरअसल , लाहौर में बम विस्फोट के लिए पाकिस्तान ने भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनॉलिसिस विंग (रा) पर आरोप मढ दिया है। अमेरिका को आशंका है कि इससे पाकिस्तान के आतंकी संगठनों में भारत से बदला लेने की भावना भडकी है और वे तबाही मचाने के लिए सही मौके की तलाश कर रहे हैं।
अमेरिका ने यह दी है चेतावनी
लश्कर -ए-तैयबा अब अलकायदा के सहयोग से भारत में बडी कार्रवाई की साजिश रच रहा है। उसने भारत सरकार को भी यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि लश्कर के संबंध अलकायदा से होने के पुख्ता प्रमाण हैं, इसलिए अमेरिका की चेतावनी सिरे से खारिज नहीं की जा सकती है। उनसे पुख्ता जानकारी देने का आग्रह भी किया गया है, साथ ही मल्टी एजेंसी सेंटर से इस दृष्टिकोण से छोटी से छोटी जानकारी तुरंत बांटने और उनकी समीक्षा करने को कहा गया है। सभी ऐहतियाती कदम उठाने को भी कहा गया है। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |