| | लोकतंत्र का मजाक बना रही है जुंटा | | | |
|  | | | |
| | |
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने कहा है कि म्यांमार की जुंटा सरकार द्वारा घोषित राजनीतिक दल पंजीकरण कानून लोकतांत्रिक प्रक्रिया का माखौल उडाता है। इस कानून के जरिए लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू क्ई समेत 2000 से अधिक राजनीतिक कैदियों के राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने पर प्रतिबंध लग जाएगा। अमेरिका के सार्वजनिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राउले ने कहा कि हम इस बात से चिंतित हैं कि यह कानून नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी की नेता आंग सांग सू की के राजनीति में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाता प्रतीत होता है, इससे उनकी पार्टी में उनकी सदस्यता भी प्रतिबंधित हो सकती है। क्राउले ने कहा कि यह कदम गलत दिशा में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी का पंजीयन कानून लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजाक बना दिया है और इससे आगामी चुनाव की विश्वसनीयता नहीं रहेगी।
क्राउले ने राजनीतिक पार्टी पंजीकरण कानून की घोषणा पर प्रतिक्रिया स्वरूप यह बातें कही। इसी कानून के तहत म्यांमार में इस साल चुनाव होने वाला है। क्राउले ने कहा कि हम राजनीतिक दल पंजीकरण कानून बनाए जाने से पूरी तरह निराश हैं क्योंकि यह म्यांमार के 2000 से अधिक राजनीतिक कैदियों को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने से रोक देगा। विदेश विभाग का कहना है कि ओबामा प्रशासन म्यांमार की सैन्य जुंटा के साथ वार्ता जारी रखने की अपनी नीति पर चलता रहेगा, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यह अमेरिका के हित में है। गौरतलब है कि पिछले साल ओबामा प्रशासन ने अपनी नई म्यांमार नीति की घोषणा की थी, जिसमें उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने और वार्ता करने दोनों को एक साथ जारी रखने की बात थी। अमेरिका उसके बाद से म्यांमार प्रशासन के साथ दो दौर की बातचीत कर चुका है। हालांकि तीसरे दौर की वार्ता के लिए अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |