| | समलैंगिक को कोडे की सजा | | | |
| | | | |
| | |
दुबई । सऊदी अरब की अदालत ने एक व्यक्ति को समलैंगिकता समेत तीन अपराधों को दोषी मानते हुए एक वर्ष की कैद तथा एक हजार कोडे मारने की सजा सुनाई है। उस पर पांच हजार रियाल का जुर्माना भी लगाया गया है। गत जनवरी में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इस व्यक्ति को पुलिस की वर्दी में अभद्र इशारे करते हुए दिखाया गया था। करीब ढाई मिनट लंबे इस वीडियो के सामने आने के बाद उसे जेद्दा में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस व्यक्ति पर पुलिस अधिकारी बनकर धोखा देने सामान्य सुरक्षा अपराध करने और समलैंगिक होने का आरोप लगाया गया था। पहले भी इस व्यक्ति को समलैंगिकता के आरोप में सजा मिल चुकी है, तब इसे डॉक्टर से परामर्श लेने और कुरान का एक पाठ याद करने और की सजा दी गई थी, इसके पिता का कहना है कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है और अपने दोस्त के कहने पर उसने कैमरे के आगे यह नाटक किया।
अधिकारियों ने मांगी दुष्कर्मी पिता की शिकार बनीं बेटियों से माफी
लंदन। लगभग 25 साल तक अपने ही पिता के दुष्कर्म का शिकार बनीं दो महिलाओं से अधिकारियों ने इस अनैतिक कृत्य को न रोक पाने के कारण माफी मांगी है। दोनों महिलाएं अपने पिता के इस कृत्य के कारण 18 बार गर्भवती हुईं और दोनों के अपने ही पिता से सात संतानें हैं। ऑस्ट्रिया के कुख्यात जोसफ फ्रिजल कांड से तुलना किए जाने वाले इस मामले में अदालत ने 56 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। व्यक्ति की पहचान कानूनी कारणों से घोषित नहीं की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 35 साल से लगभग 28 एजेंसियां और 100 अधिकारी इस परिवार के संफ में हैं। शेफील्ड सेफगार्डिंग चिल्ड्रन बोर्ड की प्रमुख सू फियंस ने कहा कि हम इस परिवार से दिल से माफी मांगना चाहते हैं। स्पष्ट है कि हम इस परिवार के मामले में असफल रहे। समीक्षा दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि दोनों लडकियों पर 1981 में यह अत्याचार शुरू हुआ। उस समय दोनों की उम्र आठ और 10 वर्ष थी। शुरू में दोनों पर हर दिन हमला किया जाता था, उसके बाद उनका पिता दोनों के साथ दुष्कर्म करने लगा। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |