कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
स्विस बैंकों से वापस नहीं आएगा कालाधन
On 9/1/2010 12:04:59 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

स्विस बैंकों से भारतीयों का कालाधन कभी वापस नहीं आ सकता। जो लोग ऐसी पहल करते लगते हैं, वे केवल दिखावा ही करते हैं।

जो लोग मानकर चल रहे हैं कि भारत व स्विट्जरलैंड के बीच दोहरे कराधान से बचने की संधि पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद अब स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के कालेधन का राजखुल ही जाएगा, उनको अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। अव्वल तो संधि पर मुस्कराकर हस्ताक्षर करने वाले हमारे वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने ही साफ कर दिया है कि इस संधि के तहत भारत व स्विट्जरलैंड के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा तो जरूर, पर सीमित मात्रा में ही। अतः जरूरी नहीं कि वह हमें सूचनाएं मुहैया कराएगा ही। उन्होंने कहा है कि स्विट्जरलैंड एक संप्रभु देश है और वहां के कानून ऐसे हैं, जिनके कारण स्विस बैंक लेन-देन का ब्यौरा दे ही नहीं सकते। धन्यहो गया भारत प्रणब मुखर्जी के मुंह से यह ज्ञानपाकर कि स्विट्जरलैंड एक संप्रभु देश है और वहां के कानून कैसे-कैसे हैं?

इसके बाद भी जिन लोगों को कालाधन वापस आने की खुशफहमी हो, वे यह भी जान लें कि प्रणबदा ने जो कुछ कहा है, वह वही है, जो स्विट्जरलैंड की सरकार हम से आए दिन कहती रहती है। यानी, दादा गए थे यह डींगें हांककर कि स्विट्जरलैंड को भारतीयों के कालेधन की सूचनाएं देने के लिए बाध्य कर ही देंगे, पर जब लौटे, तो उसी की भाषा बोलते पाए गए। वे कर-संधि पर हस्ताक्षर जरूर कर आए, पर ऐसा कुछ नहीं कर सके, जिससे कालाधन वापस आने की थोडी-सी उम्मीद भी हुई हो। याद करें, तो स्विट्जरलैंड ने अपने कानूनों का झुनझुना अमेरिका के सामने भी बजाया था, पर जब ओबामा ने हुंकार भरी कि हमें स्विस-कानूनों के बारे में कुछ नहीं जानना है, बल्कि यह जानना है कि वहां के बैंकों में अमेरिका के कितने कर-चोरों या भ्रष्टाचारियों का धन जमा है, तो स्विस हुकूमत भीगी बिल्ली बन गई थी।

अब होता यह है कि स्विस विदेश मंत्री मिशेलिन कामी रे हर महीने अमेरिका जाते हैं और खातेदारों की एक सूची अमेरिका को सौंप आते हैं। जिस दिन कर-संधि पर प्रणबदा व उनके हस्ताक्षर हुए, उसके ठीक एक दिन पहले ही वे अमेरिका से लौटे थे, उसके साढे तीन सौ खातेदारों की सूची सौंपकर। यानी, अमेरिका के लिए स्विस-बैंकिंग कानून शिथिल हैं, तो भारत के लिए प्रभावी, क्योंकि भारतीय नेता ओबामा जैसी हुंकार नहीं भर पाते। भरें भी तो कैसे? यह डर भी तो है कि कालेधन के डिब्बे का ढक्कन खुले, तो उसमें से हम भी न निकल पडें। ऐसे लोग स्विस बैंकों से भारतीय कालाधन वापस लाएंगे, यह हमारा मुगालता ही है।

Post Comments
More News
राजनीति ने कर दिया रेलवे को ...
भ्रष्टाचारजी का बड़ा भाई है ...
मानवीय सरोकारों से रिक्त होत...
सरकार इतराए न, बस राहत की सा...
‘प्रचंड’ वैभव नेपाल की क्रां...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: